अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

शर्मनाक: पटना में मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा से रेप, पीड़िता को दी मुंह बंद रखने की दी धमकी

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक मकान में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दुष्कर्म की शिकार छात्रा का मेडिकल कराया गया है, लेकिन देर रात तक मेडिकल जांच रिपोर्ट पुलिस

शर्मनाक: पटना में मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा से रेप, पीड़िता को दी मुंह बंद रखने की दी धमकी

Article Advertisement

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक मकान में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दुष्कर्म की शिकार छात्रा का मेडिकल कराया गया है, लेकिन देर रात तक मेडिकल जांच रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिल सकी थी।

Article Advertisement

पीड़िता के मुताबिक किराए के मकान में वह दूसरी मंजिल पर रहती है। इसी मकान के भूतल में स्थित एक कमरे में रहकर बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म का सोनू (22) भी रहकर मेडिकल की तैयारी करता था। शनिवार की दोपहर वह बाथरूम में नहा रही थी। तभी आरोपित छात्र ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। लड़की ने कहा कि आनन-फानन में नहाकर बाथरूम से निकल कर जब मैं बाहर आयी और कमरे का दरवाजा खोला तभी आरोपित मेरे कमरे में घुस गया। इसके बाद जोर-जबरदस्ती करने लगा। उसके चंगुल से छूटने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन आरोपित नहीं माना। मुंह बंद रखने की दी धमकी पीड़िता के मुताबिक मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए आरोपित ने कमरे में ही मेरे साथ दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के मुताबिक जोर-जबरदस्ती के दौरान उसके कपड़े भी फट गए। काफी देर तक वह बेड पर ही बदहवास हाल में पड़ी रही। बाद में वह पाटलिपुत्रा थाना पहुंची और पुलिस को पूरे वाकये की जानकारी देते हुए आरोपित के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। थाना प्रभारी कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read