अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

शर्मनाक! लोन पास करने के लिए घूस ले रहा सेंट्रल बैंक का मैनेजर और दलाल गिरफ्तार

शर्मनाक! लोन पास करने के लिए घूस ले रहा सेंट्रल बैंक का मैनेजर और दलाल गिरफ्तार सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक और एक दलाल शुक्रवार को सीबीआई के हत्थे चढ़ गए। सीबीआई की पटना से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश को एक व्यवसाई से 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चै

शर्मनाक! लोन पास करने के लिए घूस ले रहा सेंट्रल बैंक का मैनेजर और दलाल गिरफ्तार

Article Advertisement

शर्मनाक! लोन पास करने के लिए घूस ले रहा सेंट्रल बैंक का मैनेजर और दलाल गिरफ्तार सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक और एक दलाल शुक्रवार को सीबीआई के हत्थे चढ़ गए। सीबीआई की पटना से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश को एक व्यवसाई से 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Article Advertisement

चैंबर में ही मौजूद दलाल पवन कुमार को टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें एक गेस्ट हाउस ले गई। वहां पूछताछ के बाद टीम दोनों को लेकर पटना चली गई। नाम नहीं छापने की शर्त पर टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर ने बताया कि वीरपुर के कपड़ा व्यवसाई दीना नाथ सिंह ने बैंक मैनेजर द्वारा लोन स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाया गया। 18 सितंबर को केस दर्ज कर सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। निर्धारित ट्रैप के तहत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शिकायतकर्ता ने जैसे ही दलाल के जरिए बैंक मैनेजर को रिश्वत की राशि दी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उस समय बैंक में मौजूद बसंतपुर के पोस्टमास्टर राजीव रंजन और बनैलीपट्टी के पोस्टमास्टर रामदेव प्रसाद यादव को गवाह बनाया गया है। 30 लाख रुपए लोन चाहते थे व्यवसाई : बताया जा रहा है कि नेहा ड्रेसेज के प्रोपराइटर दीनानाथ सिंह ने 30 लाख रुपए के लिए आवेदन दिया था। मैनेजर और दलाल की मिलीभगत से कागजात तैयार करने के नाम पर एक लाख 90 हजार खर्च कराया जा चुका था। बाद में 30 लाख लोन देने के एवज में तीन लाख रुपए रिश्वत की मांग की जाने लगी। इस बात पर अनबन होने पर लोन की राशि घटाकर 6 लाख कर दी गयी। उसके एवज में शुक्रवार को 30 हजार रुपए देने की बात तय की गई थी। इसके बाद श्री सिंह ने सीबीआई के पटना स्थित एन्टी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read