अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

संगठन को मजबूत कर पार्टी की करें सेवा

संगठन को मजबूत कर पार्टी की करें सेवा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन घैलाढ़ में सोमवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की मंडल अध्यक्ष डॉ. हरित कुमार कृष्ण की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र चरण यादव एवं जिला महामंत्री वीरेन्द्र कुमार चौधरी मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड

संगठन को मजबूत कर पार्टी की करें सेवा

Article Advertisement

संगठन को मजबूत कर पार्टी की करें सेवा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन घैलाढ़ में सोमवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की मंडल अध्यक्ष डॉ. हरित कुमार कृष्ण की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र चरण यादव एवं जिला महामंत्री वीरेन्द्र कुमार चौधरी मौजूद रहे।

Article Advertisement

बैठक में प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संगठन की मजबूती पर गहन विचार विमर्श किया गया। बूथ समिति को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक महीने में बूथ समिति की दो बैठक करने पर बल दिया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र चरण यादव ने केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को गांव- गांव और घर- घर जाकर लोगों को जानकारी देने की अपील की। प्रत्येक बूथ पर छह राष्ट्रीय कार्यक्रमों का धूमधाम से आयोजन कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती होती। मंडल अध्य्क्ष डॉ. हरित कुमार कृष्ण ने कहा कि बीएलओ से मिलकर नए मतदाताओं की सूची में नाम जोड़ने को प्राथमिकता दें। पुराने सदस्यों की सूची का सत्यापन और प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 नए सदस्य बनाए जाने का पार्टी के निर्देशों का हर हाल में पालन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मुखिया अनंत मंडल, चन्द्रकिशोर यादव, अजय कुमार, राजकुमार मंडल, शिवनारायण यादव, रामकुमार यादव, नवीन कुमार, लालबहादुर यादव, भूपेंद्र मंडल, उपेन्द्र ठाकुर, अरविंद यादव, उद्यानंद यादव, विनोद सिंह, सिबेन्द्र कुमार, योगेंद्र ऋषिदेव आदि मौजूद रहे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read