सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल हिटी जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
सदर थाना क्षेत्र के परसरमा और किशनपुर थाना क्षेत्र के सुखासन में मंगलवार की रात दो लोगों की मौत हुई जबकि सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी में बाइक से गिरकर एक युवक की मौत बुधवार को हो गई।सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी रोड में मलिकाना के पास बुधवार की शाम करीब 5 बजे एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Bihar
सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल हिटी जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के परसरमा और किशनपुर थाना क्षेत्र के सुखासन में मंगलवार की रात दो लोगों की मौत हुई जबकि सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी में बाइक से गिरकर एक युवक की मौत बुधवार को हो ग

Article Advertisement
Article Advertisement
इसमें बाइक के पीछे बैठा विशो कामत(18) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
परिजनों ने बताया कि विशो अपने दोस्त अनिल कामत की बाइक पर बैठकर बसबिट्टी हाट जा रहा था।
अचानक से सड़क पर आई एक भैंस को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पीछे बैठा विशो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
हादसे के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
हादसे में घायल बाइक चालक का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।
उधर, एनएच 327 ए पर परसरमा नहर के पास मंगलवार की अहले सुबह कुहासे के कारण कार बीआर 11 एजी 9692 और टेम्पो बीआर 50 पी 3958 की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टेम्पो सड़क किनारे खेत में पलट गया।
हादसे में 35 साल का एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार की नजर खून से लथपथ व्यक्ति पर पड़ी।
उसने इसकी सूचना परसरमा चौक पर ड्यूटी कर रहे चौकीदार रघुनाथ पासवान को दी।
सूचना पर चौकीदार श्री पासवान घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
सदर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल का कहना है कि मृतक कौन है, इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
इसके लिए आसपास के थानों में मृतक की फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने मृतक के टेम्पो सवार होने की आशंका जताई है।
फिलहाल कार और टेम्पो को जब्त किया गया है।किशनपुर से एसं के अनुसार सुखासन गांव से मंगलवार की रात लगभग एक बजे मेला देखकर घर लौट रहे श्रीपुर सुखासन वार्ड 7 निवासी शिबु शर्मा (50) को एक बाइक चालक ने ठोकर मार दी।
इससे घटना स्थल पर ही अधेड़ की मौत हो गई।
घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
ठोकर लगने के बाद शिबु शर्मा सड़क किनारे गिर गय।
काफी देर के बाद मेला देखकर लौट रहे ग्रामीणों की नजर शिबु शर्मा पर पड़ी।
जब तक परिजन सहित ग्रामीण आते तब तक घायल शिबु शर्मा की मौत हो गई थी।
सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को विलाप करते मृतक विशो कामत के पिता।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
