अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सिमरी की जनता को सीएम पर विश्वास: एमपी

सिमरी की जनता को सीएम पर विश्वास: एमपी उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी पूर्व विधायक अरूण कुमार यादव ने नामांकन किया। नामांकन के बाद हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, लघु सिंचाई मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, प्रभारी मंत्री डा. रमेश

सिमरी की जनता को सीएम पर विश्वास: एमपी

Article Advertisement

सिमरी की जनता को सीएम पर विश्वास: एमपी उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी पूर्व विधायक अरूण कुमार यादव ने नामांकन किया। नामांकन के बाद हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, लघु सिंचाई मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, प्रभारी मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा संासद दिनेशचंद्र यादव, सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक रत्नेश सादा, निर्मली के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Article Advertisement

सभा को संबोधित करते सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा कि कहा कि एनडीए के सभी नेताओं ने मिलकर विकट परिस्थिति में भी मुझे समर्थन एवं आशीर्वाद देने का काम किया। मैं मधेपुरा के सांसद जरूर हूं, लेकिन मेरा दिल सिमरी बख्तियारपुर के लिए भी धड़कता है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बहुत ही विश्वास के साथ विधानसभा उपचुनाव का टिकट एनडीए को दिया है। इसलिए सभी मतदाता मान सम्मान की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।कहा कि सिमरी बख्तियारपुर पहले प्रखंड था। उसके बाद अनुमंडल बना। अनुमंडल बनने के बाद ही सिमरी बख्तियारपुर का विकास हुआ है। आने वाले दिनों में विकास का कारवां लंबा चलेगा। सुपौल सांसद ने कहा कि महागठबंधन का अस्तित्व खत्म हो गया है। पूरे बिहार में विकास की बयार बह रही है। ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्य का देश का कोई भी राज्य जोड़ा नहीं लगा सकता। उगांधी, अंबेडकर, लोहिया एवं कर्पूरी ठाकुर के सपनों को नीतीश कुमार ने मजहब जाति धर्म की दीवार को तोड़ कर सबका साथ सबका विकास को धरातल पर उतारने का काम किया है। लघु सिंचाई मंत्री ने कहा कि हम आपके सामने सेवा की मजदूरी मांगने आए हैं। नीतीश की एनडीए की सरकार न्याय के साथ विकास कर रही है। जिला प्रभारी मंत्री ने मतदाता 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने की अपील सबों से की। प्रत्याशी डा. अरुण कुमार यादव ने कहा कि मैं आपके घर का बेटा, भाई हूं। सभा को पूर्व विधायक गूंजेश्वर साह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता सहित अन्य ने संबोधित किया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read