सुपर कॉप और पूर्व आइपीएस अधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल कांग्रेस की झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं डॉक्टर अजोय कुमार पार्टी मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डॉ अजोय कुमार का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया बिहार और झारखंड में माफिया राज से लोहा लेकर अलग पहचान बनाने वाले पूर्व आइपीएस अधिकारी डा. अजोय कुमार बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
Education
झारखण्ड कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजोय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल
सुपर कॉप और पूर्व आइपीएस अधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल कांग्रेस की झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं डॉक्टर अजोय कुमार पार्टी मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डॉ अजोय कुमार का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया बिहार और झारखंड में माफिया राज से लोहा लेकर अलग पहचान बनाने वाले पूर्व आइपीए

Article Advertisement
Article Advertisement
वह जमशेदपुर से सांसद रह चुके हैं।
पिछले दिनों झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से उन्होंने इस्तीफा दिया था।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने डॉ अजोय कुमार का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।
डॉ अजोय कुमार ने वर्ष 1994 से 1996 तक जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवायें दी।
उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर किया।।
उन्हें ऐसे वक्त में जमशेदपुर का एसपी बनाया गया था जब माफिया राज से त्रस्त होकर टाटा स्टील सिफ्ट होने का प्लान कर रही थी।
डा. अजोय कुमार के काम की वजह से जमशेदपुर में माफिया राज खत्म हुआ और टाटा ने पलायन का प्लान निरस्त कर दिया।
जिसके बाद वे जनता के हीरो बन गये।
डॉक्टर अजोय कुमार ने पिछले माह झारखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और वे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये।
AAP National Convenor & Delhi CM @ArvindKejriwal gave a warm welcome to @drajoykumar for his choice to join honest politics & fight against corruption and politics of Hate. pic.twitter.com/tLW4kH4EYI — AAP (@AamAadmiParty) September 19, 2019 पार्टी में उनका स्वागत करते हुए मनीष सिसोदिया ने कि एक पुलिस अधिकारी और राजनीति दोनों में डॉ अजोय कुमार का सफर बेहद शानदार रहा है।
उनका उद्देश्य हर मायने में जनता की सेवा रहा है।
उन्होंने पहले 1990 से 1994 तक पटना में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दी और बहुत से सकारात्मक बदलाव लाये।
उनके जीवन में घटित होने वाली तमाम घटनाओं के आधार पर भ्रष्ट व्यवस्थाओं के बीच खड़े एक इमानदार पुलिस वाले के रोल को जाने माने फिल्मकार प्रकाश झा ने अपनी बहुचर्चित फिल्म गंगाजल में दिखाया था।
1994 के दौर में जमशेदपुर में टाटा जैसी बड़ी कंपनियाँ भी स्थानीय माफियाओं की गुंडागर्दी से त्रस्त आकर शहर छोड़ने पर विवश हो रही थी।
ऐसे में डॉक्टर अजोय कुमार ने रातो रात जिम्मेदारी ली और 1994 से 1996 तक की अपनी पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवा के दौरान माफिया राज को पूरी तरह समाप्त किया।आज अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है कि उन्होनें आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।" डॉ अजोय कुमार ने इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं पार्टी के सभी नेताओं का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश सेवा के लिये तत्पर हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाये गए बदलाव क्रांतिकारी है।
उन्होनें सस्ती और 24 घंटे बिजली और मुफ्त पानी जैसी सुविधाओं की जमकर तारीफ की।
After joining AAP, Former Loksabha MP & IPS Officer Ajoy Kumar ( @drajoykumar ) met National Convenor @ArvindKejriwal at his residence. pic.twitter.com/Zjqma2Dpcj — AAP (@AamAadmiParty) September 19, 2019 उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि आम आदमी पार्टी ही आज विकल्प की सकारात्मक राजनीति कर रही है।
इसके साथ बिना किसी राजनैतिक बैकग्राउंड के भी लोग देश सेवा के लिए जुड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा, "पिछले 8-10 साल से मनीष जी से मुलाकात होती रही है।
वह लगातार कहते थें कि सामान्य लोग जिनका राजनीति से कोई जुड़ाव नहीं है, जिनके रिश्तेदार या परिवार वाले इस क्षेत्र में नहीं है और जिनके पास राजनैतिक विरासत नहीं है, उन्हें आगे आना चाहिए और आज की राजनीति में भाग लेना चाहिए।
वैकल्पिक राजनीति के विचार को मजबूत किया जाना चाहिये और इसके लिये नये लोगों का स्वागत होना चाहिये।" अजोय कुमार का जन्म कर्नाटक के मैंग्लोर में हुआ था।
उन्होंने हैदराबाद से स्कूली पढ़ाई की।
1985 में उन्होंने पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।
1986 में वह इंडियन पुलिस सर्विस के लिए चुने गए।
वह झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) पार्टी की टिकट पर जमशेदपुर से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।
फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और पीएसी सदस्य दुर्गेश पाठक भी मौजूद थें।
अंत में मनीष सिसोदिया ने मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
