सुपौल-अररिया रेल परियोजना पर संकट सामरिक दृष्टिकोण के साथ-साथ कोसी-सीमांचल को जोड़ने वाली बहुउद्देशीय सुपौल-अररिया रेल लाइन परियोजना पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
इस रेलखंड के लिए पर्याप्त भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया गया है लेकिन जमीन के बदले मिल रहे मुआवजा को लेकर कई भू-स्वामियों में असंतोष है।
Business
सुपौल-अररिया रेल परियोजना पर संकट
सुपौल-अररिया रेल परियोजना पर संकट सामरिक दृष्टिकोण के साथ-साथ कोसी-सीमांचल को जोड़ने वाली बहुउद्देशीय सुपौल-अररिया रेल लाइन परियोजना पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस रेलखंड के लिए पर्याप्त भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया गया है लेकिन जमीन के बदले मिल रहे मुआवजा को लेकर कई भू-स्वामियों में असंतोष है। प

Article Advertisement
Article Advertisement
प्रशासन के पास अपना विरोध जताते हुए कुछ भू-स्वामी कोर्ट की शरण में चले गए हैं।
जानकारों का कहना है कि मामला अगर कोर्ट में लंबे समय तक लंबित हो गया तो परियोजना शुरू होने में विलंब हो सकता है।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि परियोजना शुरू करने के लिए रेलवे को जितनी जमीन चाहिए थी, उतने का अधिग्रहण हो चुका है।
इसलिए परियोजना पर किसी तरह का संकट नहीं है।
अररिया-सुपौल रेलखंड के लिए सदर प्रखंड और पिपरा प्रखंड में 321 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।
भू-स्वामियों का कहना है कि उन्हें नये भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के प्रावधानों के तहत मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
प्रशासन ने सही तरीके से भूमि के किस्म के अनुसार उसका निर्धारण नहीं किया।
ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
तीन भू-स्वामियों ने हाईकोर्ट में दायर किया रिट: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी आशुतोष कुमार मिश्र ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि उनकी भूमि नगर पालिका क्षेत्र के अधीन है।
इसमें कृषि योग्य भूमि का बाजार दर नहीं है।
लेकिन प्रशासन ने उन्हें कृषि योग्य भूमि का मुआवजा निर्धारित कर नोटिस भेज दिया।
भू-अर्चन अधिसूचना के तहत मांगी गई आपत्ति आवेदन को बिना सुनवाई किए एकतरफा आदेश पारित किया गया जो अधिनियम की धारा 15, 19 और 21 का उल्लंघन है।
इसी तरह पिपरा प्रखंड के ही 22 प्रभावित रैयतों में विश्वंभर कुमार सहित अन्य भी कोर्ट की शरण में गए हैं।
उनलोगों की आपत्ति है कि उनकी जमीन कटैया माहे मौजा में सड़क किनारे है लेकिन नए भूमि अधिग्रहण की अवहेलना करते हुए उनकी जमीन को भी कृषि योग्य मानते हुए मुआवजा निर्धारित कर दिया गया।
उनका यह भी कहना है कि अधिनियम अवार्ड बनाने से पहले आपत्ति पर सुनवाई का प्रावधान है लेकिन प्रशासन ने इसकी भी अनदेखी की।
पिपरा के ही दीनापट्टी मौजा के प्रभावित रैयत अजय कुमार की शिकायत है कि सड़क किनारे 15 कट्ठा जमीन में उनका घर भी है।
शुरू से उनकी जमीन आवासीय किस्म में निर्धारित की गई है।
लेकिन रेलवे के अधिग्रहित भूमि में उसे कृषि योग्य मान लिया गया।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
