अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सूखी मत्स्यगंधा झील को बुडको के प्रोजेक्ट से मिलेगा पानी

सूखी मत्स्यगंधा झील को बुडको के प्रोजेक्ट से मिलेगा पानी शहर की सूखी मत्स्यगंधा झील को बुडको के प्रोजेक्ट से पानी मिलेगा। शहर में बुडको द्वारा कार्य एजेंसी के जरिए बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। थाना चौक और नर्सिंग हॉस्टल के पास से सहरसा स्टेडियम तक चार किमी का पहुंच नाले में जमा पानी को इकट्ठ

सूखी मत्स्यगंधा झील को बुडको के प्रोजेक्ट से मिलेगा पानी

Article Advertisement

सूखी मत्स्यगंधा झील को बुडको के प्रोजेक्ट से मिलेगा पानी शहर की सूखी मत्स्यगंधा झील को बुडको के प्रोजेक्ट से पानी मिलेगा। शहर में बुडको द्वारा कार्य एजेंसी के जरिए बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। थाना चौक और नर्सिंग हॉस्टल के पास से सहरसा स्टेडियम तक चार किमी का पहुंच नाले में जमा पानी को इकट्ठा कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में साफ कर मत्स्यगंधा झील में गिराया जाएगा।

Article Advertisement

यह पानी मत्स्यगंधा झील के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। हालांकि नाला निर्माण एजेंसी चरित्र इंफ्रास्ट्रक्चर हैदराबाद के प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेन्द्र रेड्डी का कहना है कि नाला में पानी बरसात के दौरान ही इकट्ठा हो पाएगा। थाना चौक से विश्वकर्मा ढाला और नर्सिंग हॉस्टल पास से जज आवास रोड हो सहरसा स्टेडियम पास तक बनने वाला नाला क्षेत्र में आवासीय घर कम व ऑफिस भवन अधिक रहने के कारण पानी कम ही इकट्ठा हो पाएगा। इस कारण रोज गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर सफाई का काम नहीं हो पाएगा। बरसात के मौसम मई से सितंबर तक पांच महीने में नाला में जमा पानी को इकट्ठा करते ट्रीटमेंट कर साफ करते मत्स्यगंधा झील में गिराया जाएगा। एक घंटा में छह लाख लीटर पानी शुद्ध करने की क्षमता : नाला निर्माण एजेंसी द्वारा सहरसा स्टेडियम पास बनाई जाने वाली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक घंटा में छह लाख लीटर पानी को साफ करते शुद्ध पानी निकाला जा सकता है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि 6 एमआईडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसी सप्ताह पूरा होगा महावीर चौक तक नाला निर्माण : शहर के चांदनी चौक से महावीर चौक तक नाला का निर्माण कार्य इसी सप्ताह में पूरा हो जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि इसके बाद चांदनी चौक से सब्जी बाजार होकर शंकर चौक तक निर्माण कार्य किया जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read