स्नातक में नामांकन कराने को किशनगंज में भटक रहे दो हजार अभ्यर्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किशनगंज द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश सिंह को सोमवार को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं को नामांकन में होने वाली समस्या से अवगत कराया गया।
Education
स्नातक में नामांकन कराने को किशनगंज में भटक रहे दो हजार अभ्यर्थी
स्नातक में नामांकन कराने को किशनगंज में भटक रहे दो हजार अभ्यर्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किशनगंज द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश सिंह को सोमवार को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं को नामांकन में होने वाली समस्या से अवगत कराया गया। सीनेट सदस्य पूर्णिया विश्वविद्यालय सह अभाविप जिला संयोजक रितेश

Article Advertisement
Article Advertisement
सीनेट सदस्य पूर्णिया विश्वविद्यालय सह अभाविप जिला संयोजक रितेश यादव के साथ अभाविप पूर्णिया विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय संयोजक रवि गुप्ता ने मिलकर कुलपति को किशनगंज के सभी कॉलेजों में होने वाली समस्या से उन्हें अवगत कराया।
प्रमुख रूप से स्नातक में नामांकन को लेकर जो घमासान मचा हुआ है, उस मुद्दे को गंभीरता के साथ उठाया गया।
मौके पर कुलपति को जानकारी दी गयी कि दो हजार से भी अधिक छात्र-छात्रा स्नातक में नामांकन से किशनगंज जिले में वंचित हैं।
अभाविप नेताओं ने किशनगंज जिले के अंदर सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालय में होने वाली अराजकताएं एवं छात्र और छात्राओं को होने वाली असुविधा से अवगत कराया गया।
प्रमुख रूप से किशनगंज जिले में स्नातकोत्तर की पढ़ाई ,वोकेशनल कोर्सेज, बीबीए, बीसीए, बीआईओ और टेक्निकल विषयों की पढ़ाई शुरू करने की मांग की गयी।
साथ ही बहादुरगंज कॉलेज की जर्जर भवन की समस्या से भी कुलपति को अवगत कराया गया।
सीनेट सदस्य सह किशनगंज अभाविप जिला संयोजक रितेश यादव ने कुलपति प्रो. राजेश सिंह को बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी जिलों में शिक्षा संकाय का बीएड की पढ़ाई होती है, लेकिन किशनगंज एकमात्र ऐसा जिला है जहां पर बीएड की पढ़ाई नहीं होती है।
इस कारण छात्र-छात्राओं को बीएड की पढ़ाई करने के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि बहादुरगंज स्थित कॉलेज में केवल कला संकाय की ही पढ़ाई होती है।
वहां न तो विज्ञान, न ही वाणिज्य संकाय की पढ़ाई होती है ,जिसके वजह से कई छात्र व छात्राएं नामांकन से वंचित रह जाते हैं।
इन सभी मुद्दे के अलावा किशनगंज जिले के अंदर कॉलेज काउंटरों पर चल रही अवैध वसूली को लेकर कुलपति को अवगत कराया गया।
अभाविप शिष्टमंडल की बातें सुनने के बाद कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने मांगों के आलोक में जल्द पहल करने का आश्वासन दिया।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
