अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध गणेशपुर पंचायत के ओरलाहा में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। पंचम वित्त आयोग से नहर पर लगभग 400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने मुखिया पर निर्माण कार्य में मनमानी करने का आरोप लगा

सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Article Advertisement

सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध गणेशपुर पंचायत के ओरलाहा में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। पंचम वित्त आयोग से नहर पर लगभग 400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

Article Advertisement

आक्रोशित लोगों ने मुखिया पर निर्माण कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण मिथिलेश यादव, योगेन्द्र महतो, संजीव कुमार, गोरेलाल यादव, संटू कुमार, नागेश्वर साह, अमीर यादव, भवीचंद दास, जीतेन्द्र महतो, राजेश दास और सरंजीत दास आदि ने बताया कि करीब छह लाख की लागत से बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में 8 इंच पीसीसी ढलाई करने का प्रावधान है। लेकिन कहीं पांच तो कहीं छह इंच ही पीसीसी ढलाई किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ बीरेन्द्र कुमार ने रविवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। बीडीओ ने निर्देश दिया था कि सभी जगह एक समान ढलाई कार्य होना चाहिए। लेकिन बीडीओ के निर्देश को दरकिनार कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि योजना से संबंधित बोर्ड भी स्थल पर नहीं लगाया गया है। उधर मुखिया मो. वाजिद का कहना है कि निर्माण कार्य सही किया गया है। किये गये काम के अनुसार ही एमबी बुक कराया जाएगा। कुछ लोग बेवजह राजनीति कर विकास कार्य को रोकने की साजिश कर रहे हैं। कनीय अभियंता जय कुमार सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं होने पर एमबी में कटौती की जाएगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read