अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

हिंदी दिवस समारोह मनाया गया

हिंदी दिवस समारोह मनाया गया कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली कसबा में प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभू नाथ घोष की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को भारत गणराज्य की आध

हिंदी दिवस समारोह मनाया गया

Article Advertisement

हिंदी दिवस समारोह मनाया गया कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली कसबा में प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभू नाथ घोष की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया।

Article Advertisement

हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में उपयोग करने का विचार स्वीकृत किया गया था। भारत में ज्यादातर लोग बातचीत करते समय हिंदी भाषा को ही प्रधानता देते हैं। बचपन से ही हमें अपने घरों में हिंदी भाषा का ज्ञान दिया जाता है। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए। संसार में 150 ऐसे देश हैं जहां पर हिंदी बोली जाती है। इस अवसर पर शिक्षक चन्द्रशेखर राम के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में विवेकानंद झा, नवल किशोर ठाकुर, मो. मंजूर आलम, सिकन्दर प्रसाद आजाद, शिवेन्द्र कुमार, आशीष कुमार शर्मा, शालिनी सिंह, ममता कुमारी, कुमारी किरण, प्रियम्बदा कुमारी, माधुरी दिवाकर, रंजीत कुमार, कुमारी प्रियाराज, सुमन सृष्टि, मो. नुरूल होदा अमर दीप मिश्रा, मिथिलेश कुमार, चन्द्रशेखर राम, शगुफ्ता नाजनीन एवं रंजना कुमारी आदि उपस्थित थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read