अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

100MP कैमरा और वॉटरफॉल डिस्प्ले के साथ आएगा शाओमी का Mi Mix 4

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपना नया स्मार्टफोन Mi Mix 4 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन Mi 3 का सक्सेसर है। अब इस फोन की कुछ डीटेल्स ऑनलाइन सामने आई हैं। कई दिग्गज फोन निर्माता कंपनियां जैसे सैमसंग ( Samsung ), हुवावे ( Huawei ) और ऐपल ( Apple ) अपने फ्लैगशिप्स लॉन्च कर रहे हैं ऐस

100MP कैमरा और वॉटरफॉल डिस्प्ले के साथ आएगा शाओमी का Mi Mix 4

Article Advertisement

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपना नया स्मार्टफोन Mi Mix 4 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन Mi 3 का सक्सेसर है। अब इस फोन की कुछ डीटेल्स ऑनलाइन सामने आई हैं। कई दिग्गज फोन निर्माता कंपनियां जैसे सैमसंग ( Samsung ), हुवावे ( Huawei ) और ऐपल ( Apple ) अपने फ्लैगशिप्स लॉन्च कर रहे हैं ऐसे में शाओमी भी पीछे नहीं रहना चाहता।

Article Advertisement

इस फोन के जरिए शाओमी बाकी कंपनियों के फ्लैगशिप को टक्कर देना चाहता है। शाओमी ने पिछले साल की आखिरी तिमाही में Mi Mix 3 लॉन्च किया था। इसके बाद फरवरी में इस फोन का 5G वेरियंट भी लॉन्च किया था। वॉटरफॉल डिस्प्ले CNMO की रिपोर्ट के मुताबिक फोन में Vivo Nex 3 की तरह वॉटरफॉल डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फुल व्यू डिस्प्ले के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। पॉप अप सेल्फी इन दिनों मिड रेंज और फ्लैगशिप फोन में ट्रेंडिंग फीचर है। 100MP कैमरा लीक में दावा किया गया है कि इस फोन के रियर में 100MP का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 40W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोन में वायर्ड चार्जिंग दी जाएगी या वायरलेस इस बारे में तस्वीर साफ नहीं हुई है। रियलमी 13 सितंबर को भारत में 64MP कैमरे वाला फोन रियलमी XT लॉन्च करने वाली है। शाओमी भी सैमसंग के साथ मिलकर 108MP कैमरा फोन लाने की तैयारी कर रही है। Source-NBT

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read