अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Education

इंटर टॉपर्स को CM ने दी बधाई : बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को सीएम नीतीश ने दी बधाई एवं शुभकामनायें

ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार 13 लाख 04 हजार 586 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 83.70 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुये हैं। इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 85.50 है, जबकि छ

इंटर टॉपर्स को CM ने दी बधाई : बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को सीएम नीतीश ने दी बधाई एवं शुभकामनायें

Article Advertisement

ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार 13 लाख 04 हजार 586 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 83.70 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुये हैं। इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 85.50 है, जबकि छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 82.01 है। मुख्यमंत्री ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को भी काफी कम समय में परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय पर रिजल्ट के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिये एवं उच्चतर कक्षाओं में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे उनका हौसला बढ़ेगा।   बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज तीनों संकाय के परीक्षाफल में प्रथम 06 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की टॉपर सूची जारी की गयी, जिसमें तीनों संकाय मिलाकर कुल 30 विद्यार्थी हैं। संकायवार प्रथम 06 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की टॉपर सूची देखी जाय तो विज्ञान संकाय में 09 विद्यार्थियों में 05 छात्रायें शामिल हैं। इसी प्रकार, कला संकाय की टॉपर सूची में 08 विद्यार्थियों में 05 छात्रायें हैं तथा वाणिज्य संकाय में प्रथम 06 में स्थान प्राप्त किए हुए 13 विद्यार्थियों में 11 छात्रायें शामिल हैं।   ख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read