अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

सरगना सिमिया खातून समेत 13 चोर लाखों के सामान के साथ धराए.

सरगना सिमिया खातून समेत 13 चोर लाखों के सामान के साथ धराए. सीमांचल के सबसे बड़े चोर गिरोह में से एक कुख्यात सिमिया खातून चोर गिरोह को पूर्णिया पुलिस ने एक बार फिर से दबोच लिया है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में खबर छपने के बाद पुलिस ने फौरन चोर गिरोह को दबोचने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने सदर थाना

सरगना सिमिया खातून समेत 13 चोर लाखों के सामान के साथ धराए.

Article Advertisement

सरगना सिमिया खातून समेत 13 चोर लाखों के सामान के साथ धराए. सीमांचल के सबसे बड़े चोर गिरोह में से एक कुख्यात सिमिया खातून चोर गिरोह को पूर्णिया पुलिस ने एक बार फिर से दबोच लिया है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में खबर छपने के बाद पुलिस ने फौरन चोर गिरोह को दबोचने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने सदर थानाक्षेत्र के नागेश्वर बाग, अब्दुला नगर, खुश्कीबाग, घोषपाड़ा आदि जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 13 चोरों को लाखों के जेवरात और कीमती सामान के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों की पहचान सदर थानाक्षेत्र के नागेश्वर बाग मुशहरी टोला निवासी सीमा खातून उर्फ सिमिया, सोहेल खान उर्फ कुट्टु खान, मो. सोनू, मो. रहीम, राहुल कुमार, बोना उर्फ पंकज, मुशहरी टोला अब्दुला नगर निवासी नवीन कुमार, मनोज मंडल, मो. राजन, नया टोला के भारत कुमार चौधरी, घोषपाड़ा के मनोज चौहान, मुफसिल थानाक्षेत्र के श्रीनगर निवासी राजेश कुमार और बनमनखी थानाक्षेत्र के घोकरघारा निवासी बुलबुल चौधरी के रूप में की गई है। एसपी विशाल शर्मा ने सोमवार को मामले पर खुलासा करते हुए बताया कि हाल के दिनों में सदर अनुमंडल में हुई चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले जिले का सबसे कुख्यात चोर गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि त्योहारों का मौसम आते ही चोर गिरोह सक्रिय हो गए। इसके बाद रैकी कर बंद घर को निशाना बनाने लगे। इस दौरान चोरों ने सदर अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में रैकी कर एक ही अंदाज में करीब एक दर्जन से अधिक घरों से लाखों का सामान चुराया। मामले को संज्ञान में लेते हुए फौरन सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि सदर थानाक्षेत्र के नागेश्वर बाग स्थित मुसहरी टोल कलवर्ट के पास तीन चोर मो. राजन, मो. मनोज कुमार चौहान और मो. रहीम द्वारा चोरी का सामान बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम द्वारा दलबल के साथ छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया गया। इसके बाद तीनों के पास से चोरी के लेपटॉप, एलईडी टीवी, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिसिया पूछताछ के दौरान मो. राजन ने बताया कि उसके साथ अन्य चोर भी शामिल थे। उसकी निशानदेही पर चोर गिरोह की सरगना कुख्यात सिमिया खातून समेत छह लोगों को प्रखंड कार्यालय के पीछे से चोरी के लाखों रुपए के सामानों और चोरी करने हेतु इस्तेमाल करने वाले औजार के साथ पकड़ा। इस दौरान गिरोह के सदस्य सोहेल के स्वीकारोक्ति बयान पर लुखवा उर्फ सुल्तान के घर से और घर की पीछे स्थित गुमटी से पीछे गुमटी से चोरी के कई कीमती सामान और औजार बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने जब सुल्तान से पूछताछ शुरू की तो उसने एक अन्य चोर के बारे में खुलासा किया। इसकी निशानदेही पर मुफसिल थाना के श्रीनगर से राजेश कुमार के घर से बड़ा एलईडी और एक बैट्री और बनमनखी से बुलबुल चौधरी को चोरी के दो एलईडी टीवी के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि कुख्यात चोर गिरोह की गिरफ्तारी और लाखों के सामान बरामद करने के लिए, विशेष टीम को सम्मानित किया जाएगा। टीम में सदर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राणा, केनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कसबा थानाध्यक्ष पंकज आनंद आदि शामिल थे। चोरों के पास से जब्त चोरी की सामान पुलिस ने चोरों के पास चोरी किए लाखों के सामान जब्त किए हैं। चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए अलग-अलग प्रकार के औजार भी जब्त किए जाते थे। पुलिस ने इसे भी जब्त किए। जिसमें से 10 सोने का अंगूठी , 2 कान का टॉप, 2 चांदी का बिछिया, 2 चांदी, 10 जोड़ा पायल ,एक चैन,एक कड़ा, विभिन्न प्रकार का बर्तन तीन बोड़ा, एक एक्साइड कंपनी की बैट्री, एक इनवर्टर, दो इंडक्शन, दो मोटर, 5 टीवी, एक मिक्सर गाइंडर, 5 घड़ी, 2 लैपटॉप, 15 मोबाइल,70 पीस चोरी किए गए कपड़े आदि बरामद किए। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read