किसानों को गुलाम बनाने की हो रही साजिश मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा:-किसानों की बदहाली, महंगाई व बढ़ते अपराध के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कला भवन परिसर में महाधरना प्रदर्शन किया ।
महागठबंधन के जिला संयोजक व भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित महाधरना में उपस्थित मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री सह विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि आज खेती व किसानों संकट में है।
कॉरपोरेट के हाथ खेत और खलिहान को गिरवी रखने व किसानों को गुलाम बनाने की साजिश हो रही है।
किसानों की बदहाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फसल का लाभकारी दाम लेकर रहेंगे।
नहीं तो संघर्ष तेज होगा।
मधेपुरा राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है।
किसान अपने धान को औने-पौने दाम में बेचने को विवश है।
धान की खरीद अभी तक नहीं शुरू की गई है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य 1865 रुपये की घोषणा किसानों के साथ छलावा है।
जब मंडी प्राइवेट होगी तो एमएसपी खरीद कैसे सुनिश्चित करेगी सरकार।
जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि आत्मनिर्भरता का झूठा नारा देकर अन्नदाता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने मोदी और नीतीश सरकार से मधेपुरा में मक्का आधारित उद्योग लगाने की मांग की।
मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव देव किशोर यादव, विजेंद्र प्रसाद यादव, माकपा के राज्य कमेटी के सदस्य गणेश मानव, जिला मंत्री मनोरंजन सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव रामचंद्र दास, शंभू शरण भारती, भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया, रमन कुमार, महागठबंधन के सहायक संयोजक व राजद नेता रामकृष्ण यादव व लोजद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसान विरोधी काला कानून नहीं सहेंगे।
लड़ेंगे मरेंगे पर किसानों का हक लेकर रहेंगे।
महागठबंधन के महाधरना की अध्यक्षता कर रहे कामरेड प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि कॉरपोरेट नीतियों के कारण देश आज गंभीर आर्थिक संकट कृषि संकट का सामना कर रहा है।
खेती बचेगी तभी गांव बचेगा।
गांव बचेगा तभी देश बचेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो अगले 17 दिसंबर को होगा विशाल मौन जुलूस निकाली जाएगी।
महाधरना में किसान नेता प्रकाश कुमार पिटू, सिघेश्वर यादव, पंकज यादव, डॉ. राजेश रतन मुन्ना, सुरेश कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार,अमेश यादव, गोपाल यादव, आलोक कुमार मुन्ना आदि थे
Article Advertisement
Bihar
किसानों की बदहाली, महंगाई व बढ़ते अपराध के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कला भवन परिसर में महाधरना प्रदर्शन किया
किसानों को गुलाम बनाने की हो रही साजिश मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा:-किसानों की बदहाली, महंगाई व बढ़ते अपराध के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कला भवन परिसर में महाधरना प्रदर्शन किया । महागठबंधन के जिला संयोजक व भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित महाधरना में उ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
