अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

पूर्णिया:- बाजार में दुकान खोलने के समय परिवर्तन से दुकानदारों में काफी उत्साह ,चली बसें

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा बाजार ,दीवानगंज में लॉक डाउन में समय परिवर्तन को लेकर दुकानदारों में काफी उत्साह देखी गई।करीब करीब सभी दुकाने खुली रही। बेलोरी,रानीपतरा, दीवानगंज व अन्य बाजारों में सभी दुकानें खुल गई।और काफी संख्यां में लोगों का आना जाना भी शुरू हो गया।कई दुकानों पर लोगों की काफी भ

पूर्णिया:- बाजार में दुकान खोलने के समय परिवर्तन से दुकानदारों में काफी उत्साह ,चली बसें

Article Advertisement

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा बाजार ,दीवानगंज में लॉक डाउन में समय परिवर्तन को लेकर दुकानदारों में काफी उत्साह देखी गई।करीब करीब सभी दुकाने खुली रही। बेलोरी,रानीपतरा, दीवानगंज व अन्य बाजारों में सभी दुकानें खुल गई।और काफी संख्यां में लोगों का आना जाना भी शुरू हो गया।कई दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ भी दिखाई देने लगी और लोग खरीदारी भी करते नजर आये।इसके अलावा जरूरी सेवा वाले समान के दुकान का खुलने का कोई समय सीमा निर्धारित नही है।वहीं कोरोना महामारी संक्रमण से आमजन आज भी संभावित खतरों से अनजान हैं।

Article Advertisement

कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बाद भी वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सामाजिक व शारीरिक दूरी बनाए रखना सबसे कारगर उपाय है ।लेकिन तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये चेहरे पर मास्क लगाना आवश्यक है।और सामाजिक दूरी बनाए रखने के सरकारी निर्देशों के बाबजूद प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है । ग्राहकों की भीड़ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नही किया जा रहा है। ग्राहकों एवं सब्जी फल दुकानदारों के द्वारा भी सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नही रखा जा रहा है। वहीं सड़कों पर ऑटो की आवाजाही हो रही है।और ऑटो चालक के द्वारा भी इन सभी निर्देशों को नजरअंदाज किया जा रहा है।जबकि सड़को पर बसों का परिचालन पुनः बहाल कर दिया गया है।और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन और चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य है। जिला एवं प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के कई नए मामला सामने आने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना जैसे निर्देशों के उल्लंघन का भारी कीमत चुकाना पड़ सकता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read