अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

India

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 2.45 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 2.45 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) देश में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण के तीसरे चरण के पहले को-विन डिजिटल मंच पर 2.45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुता

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 2.45 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण

Article Advertisement

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 2.45 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) देश में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण के तीसरे चरण के पहले को-विन डिजिटल मंच पर 2.45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28 अप्रैल को 1.37 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया जबकि 29 अप्रैल को 1.04 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया। मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक 15.22 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। सुबह सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 22,43,097 सत्र में टीके की 15,22,45,179 खुराकें दी गयी। इनमें 93,86,904 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 61,91,118 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं अग्रिम मोर्चे के 1,24,19,965 कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 67,07,862 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है। देश में 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,19,01,218 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 1,04,41,359 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 45 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के आयु वर्ग के 5,17,78,842 लोगों को पहली खुराक दी गयी है जबकि इसी आयु वर्ग के 34,17,911 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। देश में कुल टीकाकरण में महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश की भागीदारी 67.08 प्रतिशत है। देश में 24 घंटे के भीतर 21 लाख से अधिक खुराकें दी गयी। कोविड-19 टीकाकरण के 104वें दिन (29 अप्रैल) तक कुल टीके की 22,24,548 खुराकें दी गई। इनमें से 12,74,803 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी जबकि 9,49,745 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गयी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read