2000 Note Exchange Process: जब से रिजर्व बैंक और ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोट को बंद करने का ऐलान किया है, तब से ही हर व्यक्ति के दिमाग में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर उसके पास रखे इन नोटों का क्या होगा. हालांकि आरबीआई ने इन नोटों को बैंक में जमा करने की तारीख भी तय कर दी है. 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक इन्हें बैंक में जमा कराना होगा और इनके बदले दूसरे नोट हासिल किए जा सकेंगे जो लीगल टेंडर हैं. लेकिन अगर आप बैंक जाए बिना ही इन नोटों को बदलना चाहते हैं तो क्या करें ये भी एक बड़ा सवाल है. आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में किस प्रक्रिया को फॉलो करना होगा और 2000 रुपए के नोट बैंक जाए बिना कैसे बदले जा सकेंगे. 2000 रुपए के नोटों के बंद होने की घोषणा के साथ ही लोगों ने अपने पास रखे नोटों को खंगालना शुरू कर दिया है. जिनके भी पास इस तरह के नोट है वो या तो इन्हें खर्च करने में जुट गए हैं या फिर इन्हें बदलवाने की प्रक्रिया जानने की कोशिश कर रहे हैं. शहरी इलाकों में तो लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि शहरों में रहने वाले इन्हें बैंकों में जाकर जमा कर सकते हैं. लेकिन ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में रह रहे लोगों के लिए एक बड़ी दिक्कत हो सकती है. ऐसे में जो लोग बैंक जानकर नोट नहीं बदल सकते हैं उन्हें क्या करना होगा. इसका जवाब है बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर. बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर पर बदल सकते हैं 2000 रुपए के नोट दूर दराज या फिर रूरल एरियाज में बैंक की कमी होती है. कई इलाके तो ऐसे हैं जहां कई किलोमीटर तक बैंक ही नहीं है. ऐसे में वहां के लोगों के लिए 2000 रुपए के नोटों को बदलना काफी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में ऐसी समस्या में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर के जरिए ये काम आसान हो सकता है. ये सेंटर ग्रामीण इलाकों में ही ज्यादा होते हैं. इन सेंटरों को आरबीआई की ओर से ही शुरू किया गया था. इनका मकसद भी रूरल एरियाज में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाना था. बता दें कि बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट एक तरह से बैंक के समान ही काम करते हैं. ये आपका बैंक खाता खोलने से लेकर अन्य लेन देन में मदद करते हैं. ऐसे में 2000 रुपए नोट को बदलने का ये भी एक आसान तरीका है जो खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में काफी मददगार साबित होगा. एक दिन में सिर्फ 2 नोट बदल सकते हैं बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर पर भी 2000 रुपए के नोट बदलने के खास नियम रखे गए हैं. इसके तहत एक दिन में सिर्फ 2 नोट यानी 4000 रुपए तक की राशि ही एक्सचेंज या जमा की जा सकती है. हालांकि एक शर्त और भी है, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के जरिए नोट उन्हीं के बदले जाएंगे जिनके बैंक में अकाउंट या खाता होगा. जिन लोगों को खाते नहीं हैं वे बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के जरिए नोट नहीं एक्सचेंज करवा पाएंगे. यहां भी बदल सकते हैं 2000 रुपए के नोट 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए बैंक और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर के अलावा भी एक जगह है. ये जगह है रिजर्व बैंक के रीजनल दफ्तर. इन दफ्तरों में लोग अपने दो हजार रुपए को नोट बदलवा सकते हैं. हालांकि यहां पर भी नोट बदलने की लिमिट एक दिन में 10 ही रखी गई है. देश में 31 RBI रीजनल ऑफिस हैं देशभर में आरबीआई के कुल 31 रीजनल ऑफिस हैं. इनमें दिल्ली, मुंबई, भोपाल, चंडीगढ़, कोलकाता, कानपुर, जम्मू, जयपुर, तिरुवनंतपुरम, पटना, बेंगलुरु, बेलापुर, अहमदाबाद, चेन्नई, लखनऊ, हैदराबाद, भुवनेश्वर, नागपुर, गुवाहटी प्रमुख रूप से शामिल हैं.
Article Advertisement
India
2000 Note Exchange Process: बैंक जाए बिना भी बदले जा सकेंगे 2000 रुपए के नोट, जानें क्या करना होगा
2000 Note Exchange Process: जब से रिजर्व बैंक और ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोट को बंद करने का ऐलान किया है, तब से ही हर व्यक्ति के दिमाग में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर उसके पास रखे इन नोटों का क्या होगा. हालांकि आरबीआई ने इन नोटों को बैंक में जमा करने की तारीख भी तय कर दी है. 23 मई से लेकर 30 सितं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
