अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

व्यवसाई से 22 हजार की लूट

व्यवसाई से 22 हजार की लूट बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर गल्ला व्यवसाई से 22 हजार रुपए नगद, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल लूट लिया। घटना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-गोविन्दपुर 42 नंबर मुख्य मार्ग में शुक्रवार रात की है। बताया जाता है कि परसागढ़ी उत्तर पंचायत के हरिनाहा वार्ड 14 निवासी गल्ला

व्यवसाई से 22 हजार की लूट

Article Advertisement

व्यवसाई से 22 हजार की लूट बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर गल्ला व्यवसाई से 22 हजार रुपए नगद, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल लूट लिया। घटना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-गोविन्दपुर 42 नंबर मुख्य मार्ग में शुक्रवार रात की है।

Article Advertisement

बताया जाता है कि परसागढ़ी उत्तर पंचायत के हरिनाहा वार्ड 14 निवासी गल्ला व्यवसाई रमेश कुमार मेहता शुक्रवार की रात रानीगंज में धान बेच कर अपने ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहा था। नौ बजे रात के करीब गोविंदपुर हाट से पश्चिम एक डिस्कवर बाइक के साथ दो युवक सड़क पर खड़े थे। जेबीसी नहर पार करते ही दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए ट्रैक्टर के आगे आ धमके और ट्रैक्टर ड्राइवर पिंकू मंडल को रोकने को कहा। ट्रैक्टर रूकते ही दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए मारपीट करने लगे। इस क्रम में ड्राइवर मौका देख कर भाग निकला और बदमाशों ने गल्ला व्यवसाई से 22 हजार रुपए नगद, एटीएम, मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैक्टर का जैक लूट कर हरिनाहा हाट की ओर भाग गए। ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा घटना की सूचना आसपास के लोगों को देने के बाद सभी घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों बदमाश निकल चुके थे। पीड़ित व्यवसाई रमेश मेहता के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read