26/11 Mumbai Attack को अंजाम देने वाले 6 चेहरे कौन?
तहव्वुर राणा करेगा खुलासा?
26/11 Mumbai Attack: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा।
इसकी मंजूरी अमेरिका ने दे दी है।
राणा से पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों को हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने में मदद मिलेगी।
26/11 Mumbai Attack: तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जो वर्तमान में लॉस एंजिल्स के एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है।
उसे पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा माना जाता है, जो 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।
अब अमेरिका राणा को भारत भेजने को राजी हो गया है, जिसका ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 फरवरी को पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद किया था।
राणा के भारत लाए जाने से उन 6 अन्य आरोपियों पर भी ध्यान केंद्रित हुआ है, जो खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे हैं।
भारत लाया जाएगा तहव्वुर राणा पाकिस्तानी-कनाडाई बिजनेसमैन तहव्वुर राणा को अमेरिका ने भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी है।
जिसके बाद से ही 2008 के मुंबई हमलों में बाकी के 6 साजिशकर्ताओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
वह सभी अभी पाकिस्तान में ही खुलेआम रह रहे हैं।
राणा पाकिस्तान सेना का एक फॉर्मर मेडिकल ऑफिसर था, जो 1990 में कनाडा चला गया और बाद में उसे वहां की नागरिकता मिल गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड कोलमैन हेडली ( जो मुंबई हमले का मुख्य मास्टरमाइंड था) को उन हमलों के लिए खुफिया जानकारी जुटाने में मदद की थी।
कौन हैं अन्य 6 आरोपी?
इस हमले में आरोपी लश्कर-ए-तैयबा (LET) प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद समेत छह लोग पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सईद को 2020 में पाकिस्तान में 78 साल की जेल की सजा सुनाई गई, लेकिन इसके बावजूद वह ISI के संरक्षण में खुलेआम गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
वहीं, समूह के ऑपरेशन प्रमुख जकी-उर-रहमान लखवी को भी 2021 में आतंकी फंडिंग के लिए लगातार सजा मिली है।
वह भी सईद की तरह बाहर ही घूम रहा है।
इसके अलावा कमांडर साजिद मजीद 8 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
लेकिन भारतीय अधिकारियों का कहना है कि उसका ठिकाने का अभी भी किसी को पता नहीं है।
वहीं, तीन अन्य संदिग्धों में रिटायर्ड सेना के मेजर अब्दुर रहमान हाशिम सैयद (उर्फ पाशा) और दो इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) अधिकारी, मेजर इकबाल और मेजर समीर अली का नाम सामने आया।
मगर इनपर कभी मुकदमा नहीं चलाया गया।
26/11 मुंबई हमला 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने अरब सागर में समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसपैठ की।
जिसके बाद एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमले किए गए।
इस हमले में मारे गए 166 लोगों में अमेरिकी, ब्रिटिश और इजराइली नागरिक शामिल थे।
करीब 60 घंटे तक चले इस हमले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी और भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया।
Article Advertisement
World
26/11 Mumbai Attack को अंजाम देने वाले 6 चेहरे कौन? तहव्वुर राणा करेगा खुलासा?
26/11 Mumbai Attack को अंजाम देने वाले 6 चेहरे कौन? तहव्वुर राणा करेगा खुलासा? 26/11 Mumbai Attack: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा। इसकी मंजूरी अमेरिका ने दे दी है। राणा से पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों को हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने में मदद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

World
रूस का Odesa पर बड़ा हमला: Ukraine का सबसे अहम Port निशाने पर, क्या दुनिया में फिर बढ़ेंगी अनाज की कीमतें?

World
अमेरिका-ईरान युद्ध फिर भड़का: US ने ईरान पर किए नए हमले, Tehran का पलटवार; दुनिया में तेल और महंगाई का खतरा बढ़ा

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Border News
नेपाल से बहकर बिहार पहुंच रहीं 100 KG तक की मछलियां! सरकार की चेतावनी—पकड़ें तो खाने की जल्दबाजी न करें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15109 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8202 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15109 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8202 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
