अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

3.86 लाख बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक

3.86 लाख बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक पांच दिवसीय प्लसपोलियो टीकाकरण अभियान सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार वर्मा ने रविवार की सुबह साहूगढ़ पंचायत के गणेश स्थान मुसहरी आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सिविल सर्जन कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक का एक भी बच्

3.86 लाख बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक

Article Advertisement

3.86 लाख बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक पांच दिवसीय प्लसपोलियो टीकाकरण अभियान सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार वर्मा ने रविवार की सुबह साहूगढ़ पंचायत के गणेश स्थान मुसहरी आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

Article Advertisement

सिविल सर्जन कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक का एक भी बच्चा पोलियो से वंचित न रहे। इसके लिए जिले में 3.86 लाख से अधि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए जिले में घर-घर जाने के लिए कुल 1066 टीम और 198 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है। इसके लिए कुल 83 सब डिपो बनाए गए हैं। डब्लूएचओ डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि अपने देश से पोलियो नहीं है लेकिन कुछ देश में पोलियो का केस अभी भी है। इस लिए अभी भी पोलियो कार्यक्रम चलाया जा रहा जाए। जब तक पूरे विश्व से पोलियो खत्म नहीं होगा तब तक पोलियो अभियान चलाया जाएगा। मौके पर यूनिसेफ के अभय कुमार श्रीवास्तव, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ. आशीष कुमार, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, नलिन आनंद, बीएचएम संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।कुमारखंड में पल्स पोलियो अभियान का रविवार को शुभारंभ किया गया। रौता पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 66 पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता ने नवजात को दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। यूनिसेफ के बीएमसी सुजीत कुमार शास्त्री, एलएस साधना कुमारी, बीएचएम बृजेश कुमार, बीसीएम शमशाद आलम, सुपरवाइजर माधव झा, सेविका सावित्री देवी, आशा सिया देवी सहित अन्य मौजूद थे। मौके पर डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोती झा ने बताया कि पांच दिवसीय इस अभियान के दौरान 46 हजार 255 घरों के 0 से पांच वर्ष के 56 हजार 455 बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए 131 घर-घर दल, 22 ट्रांजिट टीम, 47 सुपरवाइजर, आठ दवा वितरण केंद्र, 10 सब डिपो होल्डर बनाया गया है। ग्वालपाड़ा से निप्र के अनुसार: रेशना पंचायत के डेफरा कामत टोला में केंद्र सं. 94 पर बच्चों को दवा पिलाकर प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पी के अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही पोलियो को जड़ से मिटाया जा सकता है। बीएचएम अनीश कुमार ने बताया कि 15 से 21 सितंबर तक चलने वाले अभियान के लिए प्रखंड में 62 चलंत टीम, 8 ट्रांजिट टीम और 26 सुपरवाइजर को तैनात किया गया है। मौके पर बीसीएम शेखर दास, एलएस रीता कुमारी, सेविका राजकुमारी देवी, कंचन देवी और आशा कुंदन देवी मौजूद थी। स्रोत-हिन्दुस्तान    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read