अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

अपराधी विकास दुबे को छापेमारी की जानकारी मुहैया कराने के आरोप में उत्तरप्रदेश राज्य के तीन और पुलिसकर्मी निलंबित

शुक्रवार से लापता, 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या का आरोपी विकास दुबे पर इनामी राशि को 25,000 से बढ़ा कर 2.50 लाख कर दी गयी है बीते शुक्रवार को हुए 8 पुलिसवालों की निर्मम हत्या का दोषी, कुख्यात अपराधी विकास दुबे को छापेमारी की जानकारी देने के आरोप में आज उत्तरप्रदेश राज्य के तीन और पुलिसकर्मियों को

अपराधी विकास दुबे को छापेमारी की जानकारी मुहैया कराने के आरोप में उत्तरप्रदेश राज्य के तीन और पुलिसकर्मी निलंबित

Article Advertisement

शुक्रवार से लापता, 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या का आरोपी विकास दुबे पर इनामी राशि को 25,000 से बढ़ा कर 2.50 लाख कर दी गयी है बीते शुक्रवार को हुए 8 पुलिसवालों की निर्मम हत्या का दोषी, कुख्यात अपराधी विकास दुबे को छापेमारी की जानकारी देने के आरोप में आज उत्तरप्रदेश राज्य के तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

Article Advertisement

कानपूर के चौबेपुर थाना के तो सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को, विकास दुबे को छापेमारी की जानकारी देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। कानपूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया की निलंबित पुलिसकर्मियों पर शुक्रवार को हुए मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मियों की हत्या का भी मुकदमा दर्ज़ किया जाएगा। इन सब के पहले चौबेपुर थाना के थाना प्रभारी विनय तिवारी के साथ 4 पुलिसकर्मियों को भी, विकास दुबे को ख़ुफ़िया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में निलंबित कर दिया था। वर्तमान में 30 पुलिसकर्मियों पर जानकारी मुहैया कराने के आरोप में जांच चल रही है। विकास दुबे पर 60 आपराधिक मुकदमें दर्ज है जिसमें से 20 हत्या और हत्या के प्रयास के केस है और करीब 19 मामले दंगे भड़काने के भी आरोप है। विकास दुबे के साथी के पुलिस में गिरफ्त में और उससे मिली जानकारी के बाद चौबेपुर थाना के कई पुलिसकर्मी शक के घेरे में आ गए थे। विकास दुबे के साथी ने बताया था की विकास दुबे को छापेमारी की जानकारी थाना के ही किसी पुलिसकर्मी ने पहले ही मुहैया करा दी थी। इन सब के बीच लोकल पावर के एक कर्मचारी ने बताया की कार्रवाई से पहले ही क्षेत्र में पावर कट करने का आदेश उन्हें ऊपर से जारी कर दिया गया था, जो एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा लगता है। चौबेपुर थाना के थाना प्रभारी जिन्हे निलंबित कर दिया गया है वो शुक्रवार को विकास दुबे के घर पहुंचते ही छापेमारी से पहले फरार ही गए थे। कानपूर के इंस्पेक्टर जनरल मोहित अग्रवाल ने कहा, "चौबेपुर थाना के सभी कर्मचारी के खिलाफ जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है की विकास दुबे तक छापेमारी की जानकारी कैसे पहुंची। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।" कानून और व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पी टी आई को बताया, "उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने विकास दुबे पर इनाम राशि 25,000 से बढ़ा कर 2.50 लाख रुपये कर दी है।" पुलिस अब इस मामले को जाती के दृष्टि से भी जांच रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read