अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

जम्मू कश्मीर के शोपियन में एनकाउंटर में मारे गए 3 आतंकवादी

एनकाउंटर की जगह से बरामद हुए एक आई एन एस ए एस राइफल और दो एक-47 राइफल, पुलिस ने कहा खोजबीन अभियान अभी भी जारी पुलिस के मुताबिक़ आज सुबह जम्मू कश्मीर के शोपियन इलाके में 3 आतंकवादी को एनकाउंटर में मार गिराया गया। ये एनकाउंटर आज सुबह 5 बजे के करीब शोपियन के तुर्कवंगम इलाके में आतंकवादियों और 44 राष्ट्र

जम्मू कश्मीर के शोपियन में एनकाउंटर में मारे गए 3 आतंकवादी

Article Advertisement

एनकाउंटर की जगह से बरामद हुए एक आई एन एस ए एस राइफल और दो एक-47 राइफल, पुलिस ने कहा खोजबीन अभियान अभी भी जारी पुलिस के मुताबिक़ आज सुबह जम्मू कश्मीर के शोपियन इलाके में 3 आतंकवादी को एनकाउंटर में मार गिराया गया। ये एनकाउंटर आज सुबह 5 बजे के करीब शोपियन के तुर्कवंगम इलाके में आतंकवादियों और 44 राष्ट्रीय राइफल्स के बीच हुआ।

Article Advertisement

एनकाउंटर शुरू होने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एक टुकड़ी और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के एक टुकड़ी ने 44 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ये ऑपरेशन सुबह लगभग 6:30 बजे समाप्त हुआ। कश्मीर पुलिस जोन ने अपने ट्विटर हैंडल से सुबह ट्वीट किया जिसमे लिखा था, "#तुर्कवंगमशोपियनएनकाउंटरअपडेट: अब तक तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। खोजबीन अभियान जारी है। आगे जानकारी मिलते ही दी जाएगी।" https://twitter.com/KashmirPolice/status/1272695786833186816 पुलिस ने बताया की एनकाउंटर की जगह से एक आई एन एस ए एस राइफल और दो ऐ के-47 राइफल बरामद की गयी है और खोजबीन अभियान अभी भी जारी है। इससे पहले बीते शनिवार को एक एनकाउंटर में दो हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। शोपियन जिले में ये बीते एक हफ्ते में चौथा एनकाउंटर है. इससे पहले 10 जून को 5 आतंकवादियों को सुरक्षा बालों द्वारा एक एनकाउंटर में मार गिराया गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read