अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बैल चोरी कर भाग रहा चोर हुआ मॉब लिंचिंग का शिकार, घटनास्थल पर ही मौत

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जहां बैल चोरी करने आए एक युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. ग्रामीणों क

बैल चोरी कर भाग रहा चोर हुआ मॉब लिंचिंग का शिकार, घटनास्थल पर ही मौत

Article Advertisement

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. जहां बैल चोरी करने आए एक युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. ग्रामीणों के द्वारा यह कहकर उसकी पिटाई की जा रही है वह बैल चुराने आया था. दरअसल, मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड संख्या-9 का है, जहां बीते रविवार की रात सुख लाल सहनी के घर पर तीन की संख्या में पहुंचे चोर बैल चोरी कर रहे थे. इसी दौरान गृहस्वामी और आसपास के लोगों को चोरी की भनक लग गई. फिर सभी ने ने मिलकर एक चोर को पकड़ लिया. वहीं, दो चोर भागने में सफल रहे. इसके बाद भीड़ ने उक्त चोर की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read