अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

4 साल की मासूम बच्ची का गर्भवती चाची ने दबाया गला, कसूर जानकर रह जाएंगे दंग

उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली के गांव सिखेड़ा में शनिवार को हुई सनसनीखेज वारदात से हर कोई स्तब्ध रह गया। जब चार साल की बच्ची की लाश चाची के घर की दोछत्ती पर मिली और पूरे मामले का खुलासा हुआ तो लोग सन्न रह गए। बच्ची से चाचा बेहद प्यार करता था और इस ईष्रया में चाची ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।

4 साल की मासूम बच्ची का गर्भवती चाची ने दबाया गला, कसूर जानकर रह जाएंगे दंग

Article Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली के गांव सिखेड़ा में शनिवार को हुई सनसनीखेज वारदात से हर कोई स्तब्ध रह गया। जब चार साल की बच्ची की लाश चाची के घर की दोछत्ती पर मिली और पूरे मामले का खुलासा हुआ तो लोग सन्न रह गए। बच्ची से चाचा बेहद प्यार करता था और इस ईष्रया में चाची ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।

Article Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला बच्ची की तलाश कराने का नाटक भी करती रही। वह काफी देर तक गांव के कई लोगों के घर भी बच्ची को तलाशने गई। शक होने पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो दोछत्ती पर पड़ी बोरी में बच्ची की लाश निकली। पुलिस ने बताया कि छानबीन में सामने आया कि चार साल की बच्ची हिमानी को उसका चाचा लोकेश से बेहद प्यार करता था। मासूम हिमानी भी अधिकांश समय चाचा के घर पर ही रहती थी। चाचा उस पर जान छिड़कता था। यह बात लोकेश की पत्नी कंचन को नागवार गुजरती थी। इसके लिए उसने कई बार घर पर लोकेश से झगड़ा भी किया। आखिरकार उसने इस हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दे डाला। गर्भवती है कंचन हत्यारोपी कंचन की शादी 25 जुलाई 2019 को सिखेड़ा के लोकेश से हुई थी। वह गर्भवती है। मामले में नया मोड़ इस मामले में देर रात कंचन के मायके पक्ष के लोग इंचौली थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकेश, पत्नी कंचन से दहेज की मांग करता था। कंचन का उत्पीड़न करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकेश ने बच्ची की हत्या कर दी और इसका इल्जाम कंचन पर लगा दिया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read