लेटेस्ट OPPO A9 2020 के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए भी एक शानदार कैमरा पेश किया है . आज कल हर एक स्मार्टफोन ब्रांड कैमरा तकनीक के मामले में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगे हैं और इस कारण मोबाइल कैमरा को लेकर लगातार नए इनोवेशन किए जा रहे हैं. सेल्फी के इस दौर में किसी भी स्मार्टफोन की लोकप्रियता इसी बात पर निर्भर करती है कि उसका कैमरा कितना शानदार है. ऐसे में OPPO अपनी कैमरा टेक्नोलॉजी पर लगातार नए-नए इनोवेशन्स कर रहा है. अपने मोबाइल फोन के ज़रिए कई नए इनोवेशन जैसे कि 10Xहाइब्रिड ज़ूम, 20X डिजिटल ज़ूम, राइज़िंग कैमरा और नवीनतम शार्क-फ़िन कैमरा लाकर कंपनी हर सेगमेंट के ग्राहक के दिल में जगह बना रही है. लेटेस्ट OPPO A9 2020 के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए भी एक शानदार कैमरा पेश किया है. विभिन्न शूटिंग एंगल्स और परिदृश्यों के लिए आपकी जरूरतों के हिसाब से A9 2020 में क्वाड कैमरा सेटअप (48MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP) पेश किया गया है. 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 119 डिग्री एंगल के ज़रिए बेहतरीन लैंडस्केप पिक्चर्स लेने में मदद करता है. डिवाइस का 2MP का पोर्टेट लेंस और 2MP का मोनो लेंस 7 पोर्ट्रेट फिल्टर्स के साथ मिलकर स्मार्टफोन फोटोग्राफी के शौकीनों के एक्सपीरिएंस को और बेहतरीन बनाते हैं. डिवाइस में कई आर्टिस्टिक पोर्टेट स्टाइल भी दिए गए हैं. अल्ट्रा नाइट मोड 2.0 की मदद से ये डिवाइस कम रोशनी में भी आश्चर्यजनक रूप से क्लियर और शार्प पिक्चर्स लेने में सक्षम है. इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) फीचर मूवमेंट के दौरान पिक्चर्स लेना पसंद करने वालों के लिए इस फोन को खास बनाता है. इस फीचर के ज़रिए आप रनिंग, प्लेइंग या डांसिंग करते समय भी परफेक्ट शॉट्स और स्थिर वीडियोज़ बना सकते हैं. कैमरा निश्चित रूप से इस डिवाइस का मुख्य आकर्षण है साथ ही यह फोन 5000mAh क्षमता वाली दमदार लंबी चलने वाली बैटरी के साथ आता है. इस दमदार बैटरी की मदद से ये फोन लगातार 20 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. गेमिंग के शौकीनों के लिए इस फोन का गेम बूस्ट 2.0 फीचर फ्रेम बूस्ट और टच बूस्ट के साथ मिलक एक इमर्सिव और तेज गेमिंग अनुभव प्रदान करता है. फोन के डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमॉस साउंड इफेक्ट आपके वीडियो देखने और गेमिंग एक्सपीरिएंस को और शानदार बनाते हैं यही नहीं अगर आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कर रहे हैं तो डुअल स्पीकर्स की सराउंड साऊंड आपको और भी क्लियर और क्वालिटी साउंड का अनुभव प्रदान करेगी. OPPO A9 2020 8 जीबी RAM- 128 जीबी ROM और 4 जीबी RAM-128 जीबी ROM वाले दो वेरिएंट्स में आता है. 9 2020 मजबूत कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से बनी नई कॉम्पैक्ट 6.5” नैनो वॉटरड्रॉप स्क्रीन से लैस है जोकि OPPO A सीरीज़ के पिछले स्मार्टफोन्स की तुलना में 31.4 परसेंट कम है, जिसके कारण 89% का बेहतरीन स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है. इस बार OPPO ने अपने प्रशंसकों के लिए नहीं बल्कि दो नई डिवाइस लॉन्च की हैं. कंपनी ने A5 2020 भी लॉन्च किया है जोकि A9 2020 की तरह क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है. ये फोन 4 जीबी RAM+ 64 जीबी ROM स्टोरेज के साथ आता है. यह स्मार्टफोन 12MP प्राइमरी रियर कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा + 2MP मोनो लेंस + 2 MP पोर्ट्रेट लेंस को स्पोर्ट करता है. यह फोन 5000 mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है. इन दोनों डिवाइसेज़ को जो बात और भी शानदार बनाती है वो ये कि ये दोनों फोन आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे. A9 2020 के 8GB वैरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है और 4GB वैरिएंट की कीमत 16,990 रुपए है वहीं 4जीबी RAM- 64 GB ROM वाले A5 2020 को आप महज 13,990 रुपए में खरीद सकते हैं. A9 2020 की ऑनलाइन सेल अमेजॉन पर 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी ऑफलाइन सेल 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं A5 2020 की ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल आज (21 सितंबर) से शुरू होगी
Technology
48 MP क्वाड कैमरा के साथ OPPO ने लॉन्च किया A9 2020, जानें इसकी खूबियां
लेटेस्ट OPPO A9 2020 के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए भी एक शानदार कैमरा पेश किया है . आज कल हर एक स्मार्टफोन ब्रांड कैमरा तकनीक के मामले में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगे हैं और इस कारण मोबाइल कैमरा को लेकर लगातार नए इनोवेशन किए जा रहे हैं. सेल्फी के इस दौर में क

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
