अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Technology

भारत में इस्तेमाल हो रही 5G टेक्नोलॉजी पूरी तरह स्वदेशी है!

Bharti Airtel 5G सर्विसेज को शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी है। Bharti Airtel की ये सर्विसेज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और वाराणसी सहित आठ शहरों में उपलब्ध हैं इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई 5G पूरी तरह स्वदेशी है। फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट

भारत में इस्तेमाल हो रही 5G टेक्नोलॉजी पूरी तरह स्वदेशी है!

Article Advertisement

Bharti Airtel 5G सर्विसेज को शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी है। Bharti Airtel की ये सर्विसेज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और वाराणसी सहित आठ शहरों में उपलब्ध हैं इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई 5G पूरी तरह स्वदेशी है। फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट नहीं किया गया और यह देश का प्रोडक्ट है।

Article Advertisement

उनका कहना था कि अन्य देशों को भारत 5G टेक्नोलॉजी उपलब्ध करा सकता है। Sitharaman ने अमेरिका में एक यूनिवर्सिटी के इवेंट में कहा , "यह जानकारी लोगों तक नहीं पहुंची है कि हमने देश में जिस 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है वह पूरी तरह स्वदेशी है। इसके कुछ महत्वपूर्ण पार्ट्स दक्षिण कोरिया जैसे देशों से आ सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट नहीं किया गया है।" उन्होंने बताया कि इस डिवेलप करने वाली प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि 2024 तक यह देश के अधिकतर हिस्से में पहुंच जाएगी। इस टेक्नोलॉजी को लेकर देश की उपलब्धि पर गर्व किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5G सर्विसेज को लॉन्च करते हुए कहा था, "देश के लोगों को 5G के तौर पर टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से एक शानदार उपहार मिल रहा है। यह देश में एक नए दौर की शुरुआत है।" Bharti Airtel 5G सर्विसेज को शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी है। Bharti Airtel की ये सर्विसेज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और वाराणसी सहित आठ शहरों में उपलब्ध हैं। कंपनी की अगले वर्ष मार्च तक कई शहरों में 5G सर्विसेज शुरू करने की योजना है। इस सर्विस का Reliance Jio ने चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इन शहरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। कंपनी ने बताया कि ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी। यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ उनके 5G हैंडसेट्स को रिलायंस जियो की इन सर्विसेज के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। यह इस नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read