जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की खुली पोल!
ISI की मदद कर रहे थे 5 पुलिसकर्मी जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
6 सरकारी कर्मचारियों को नार्को-टेरर केस में गिरफ्तार किया गया है।
5 Policeman Terror Financing Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से आतंकी घटनाओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।
जम्मू से लेकर कश्मीर और भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब आए दिन आतंकी मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही हैं।
सुरक्षाबलों ने बार-बार अपने जांच में स्थानीय लोगों की भागीदारी का खुलासा किया।
सुरक्षाबलों का ये दावा सच साबित हो गया।
6 सरकारी कर्मचारियों पर टेरर फंडिंग में शामिल होने का आरोप लगा है।
इसमें 5 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
1 सरकारी टीचर भी शामिल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जांच में पता चला है कि 6 सरकारी कर्मचारी नार्को टेरर नेटवर्क का हिस्सा हैं।
ये नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता है।
इसके जरिए पाकिस्तान की धरती पर पनपने वाले आतंकवाद को बढ़ावा दिया जाता है।
ये नेटवर्क नारकोटिक्स सप्लाई करता है।
इससे होने वाले मुनाफे से आंतकी एक्टिविटियों को फंडिंग दी जाती है।
6 सरकारी कर्मचारियों के नाम इस लिस्ट में 6 सरकारी कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं।
इनमें 5 पुलिसकर्मी और 1 सरकारी टीचर मौजूद है।
सभी लोग ड्रग बेचकर टेरर फंडिंग को बढ़ावा दे रहे थे।
सरकारी टीचर का नाम नजम दिन है।
वहीं पांचों पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल फारुख अहमद शेख, कांस्टेबल खालिद हुसैन शाह, कांस्टेबल रेहमत शाह, कांस्टेबल इरशाद अहमद और कांस्टेबल सैफ दिन का नाम शामिल है।
LG ने किया बर्खास्त जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत सभी छह आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब एलजी ने इस पावर का इस्तेमाल किया हो।
2019 में धारा 370 हटने के बाद लगभग 70 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है।
पिछले महीने भी 4 पुलिसकर्मियों को नार्को-टेरर में पकड़ा गया था, जिसके बाद एलजी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।
Article Advertisement
Crime
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की खुली पोल! ISI की मदद कर रहे थे 5 पुलिसकर्मी
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की खुली पोल! ISI की मदद कर रहे थे 5 पुलिसकर्मी जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों के बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 6 सरकारी कर्मचारियों को नार्को-टेरर केस में गिरफ्तार किया गया है। 5 Policeman Terror Financing Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में पिछले कु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
