अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

6 जनवरी को पूर्णिया आएंगे मुख्यमंत्री

6 जनवरी को पूर्णिया आएंगे मुख्यमंत्री मुख्यसचिव द्वारा विडियो कॉन्फ्रेसिंग में दिए गए निर्देश के आलोक में समाहरणालय की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री की यात्रा 6 जनवरी को प्रस्तावित है। सभी पदाधिकारी को इसके लिए अभ

6 जनवरी को पूर्णिया आएंगे मुख्यमंत्री

Article Advertisement

6 जनवरी को पूर्णिया आएंगे मुख्यमंत्री मुख्यसचिव द्वारा विडियो कॉन्फ्रेसिंग में दिए गए निर्देश के आलोक में समाहरणालय की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री की यात्रा 6 जनवरी को प्रस्तावित है।

Article Advertisement

सभी पदाधिकारी को इसके लिए अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए। इसके अलावा 19 जनवरी को मानव श्रृखंला का भी आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाए और लोगों को इस श्रृखंला में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा कलाजत्था की चार टीम तैयार की जा रही है। यह टीम 20 दिसंबर से सभी पंचायतों में जाकर नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को मानव श्रृंखला से जुड़ने की अपील और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रति जागरुक करेगी। उन्होंने इस श्रृखंला में रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, पंचायती राज विभाग सभी को जोड़ने के लिए भी कहा। उन्होंने अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया। पूरे राज्य में 16200 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनेगी। नगर निगम को निर्देश दिया जाता है कि निगम क्षेत्र से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटा दें। बैठक में उपविकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, नगर निगम आयुक्त समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read