अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

नौ माह बाद खुली फास्ट फूड यूनिट

नौ माह बाद खुली फास्ट फूड यूनिट नौ महीने के बाद सहरसा स्टेशन पर फास्ट फूड यूनिट की सुविधा फिर से बहाल हो गई है। इसके खुलने के बाद अब यात्रियों को भोजन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। बाजार का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। स्टेशन पर ही खानपान की सुविधा मिल जाएगी। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बता

नौ माह बाद खुली फास्ट फूड यूनिट

Article Advertisement

नौ माह बाद खुली फास्ट फूड यूनिट नौ महीने के बाद सहरसा स्टेशन पर फास्ट फूड यूनिट की सुविधा फिर से बहाल हो गई है। इसके खुलने के बाद अब यात्रियों को भोजन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। बाजार का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। स्टेशन पर ही खानपान की सुविधा मिल जाएगी।

Article Advertisement

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि गुवाहाटी के राज ग्रुप ने रविवार से सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर फास्ट फूड यूनिट को चालू कर दिया है। अब दिन रात यहां यात्रियों को निर्धारित दर पर खानपान की सामग्री मिलेगी। डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव ने संचालक को खाने की सामग्री बिल के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आईआरसीटीसी के समस्तीपुर मंडल इंचार्ज प्रमोद कुमार ने कहा कि यात्रियों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराने का संचालक को निर्देश दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक नीरज चन्द्र ने कहा कि इसके खुलने से यात्रियों को खानपान की सुविधा मिलेगी। राज ग्रुप के मालिक पदम राज,फास्ट फूड यूनिट के स्थानीय व्यस्थापक दिनेश पौद्दार ने कहा कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण बेहतर क्वालिटी के खानपान की सामग्री मिले इसका ख्याल रखा जाएगा। महिला यात्री से कराया उद्घाटन : फास्ट फूड यूनिट का शनिवार को उदघाटन महिला यात्री अमृता गया से करवाया गया। मौके पर आईआरसीटीसी के समस्तीपुर मंडल इंचार्ज प्रमोद कुमार, डीसीआई, स्टेशन अधीक्षक, सीटीटीआई बी एन मंडल, सीएस आर के मिश्रा, महेशलाल मंडल, सीएचआई पुष्पक कुमार सहित अन्य मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read