अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

युवती को नशीला पदार्थ देकर, उसके साथ बलात्कार

युवती को नशीला पदार्थ देकर, उसके साथ बलात्कार जींद (हरियाणा), 11 सितंबर (भाषा) जुलाना पुलिस ने एक युवती को नशीला पदार्थ देकर उसका कथित रूप से अपहरण और उसके साथ बलात्कार के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जुलाना थाने में दी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि दिल्ली के नजफगढ़ का रहन

युवती को नशीला पदार्थ देकर, उसके साथ बलात्कार

Article Advertisement

युवती को नशीला पदार्थ देकर, उसके साथ बलात्कार जींद (हरियाणा), 11 सितंबर (भाषा) जुलाना पुलिस ने एक युवती को नशीला पदार्थ देकर उसका कथित रूप से अपहरण और उसके साथ बलात्कार के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Article Advertisement

जुलाना थाने में दी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला विकास जुलाना में उसके घर आया था। उस दौरान वह घर में अकेली थी। जब उसने विकास से चाय पानी पूछा तो उसने पड़ोस में जोनी के घर जाने की बात कही। शिकायत के अनुसार, युवती जब देर रात को गली में कुछ काम रही थी तो उसी दौरान विकास वहां आया और उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। उसमें कहा गया है, होश आने पर युवती ने खुद को एक गाड़ी में पाया और रास्ते में एक और युवक उस कार में चढ़ा जिसका चेहरा ढका हुआ था। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे जुलाना के एक होटल में ले गए जहां विकास ने उसके साथ बलात्कार किया, बाद में उसे गांव धर्मखेड़ी में छोड़कर विकास और उसके साथी वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने युवती को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत के आधार पर विकास, जोनी और उसकी मां रोशनी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाइ कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read