‘मार दे-बऊ रे… मार दे-बऊ ओकरा…’ दोनों हाथ में कारतूस लेकर महिला को दी खुलेआम धमकी; वीडियो वायरल A Man Openly Threatened Woman Video Viral: बिहार के बेगूसराय का एक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक युवक दोनों हाथों में कारतूस लिए खुलेआम बीच सड़क पर एक महिला को धमकाते दिख रहा है।
A Man Openly Threatened Woman Video Viral: ‘मार दे-बऊ रे… मार दे-बऊ ओकरा… ठीक न, ऐसै हमसे न बोलू….’ ये बात एक युवक दोनों हाथों में कारतूस लिए हुए बोल रहा है।
युवक एक बुजुर्ग महिला को खुलेआम बीच सड़क पर धमकाते हुए बोल रहा है।
इस समय सोशल मीडिया पर धमकी वाला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि ये धमकी वाला वीडियो बिहार के बेगूसराय का है।
आरोपी युवक जमीन को सेटलमेंट करने के लिए महिला को सड़कों पर घेरकर उसे धमकी दे रहा है।
चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है?
खुलेआम सड़क पर महिला को धमकी ये वायरल वीडियो बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा वार्ड नंबर 17 का बताया जा रहा है।
वीडियो में दोनों हाथ में हथियार लेकर खुलेआम सड़क पर महिला को धमकी देने वाला आरोपी गांव का कुख्यात अपराधी है।
जानकारी के अनुसार, किसी जमीन विवाद मामले को लेकर ये कुख्यात अपराधी सेटलमेंट करने के लिए आया था।
अपराधी डर पैदा करके सेटलमेंट के लिए अपने साथ 2 कारतूस लेकर आया था।
यहां वह खुलेआम दोनों हाथ में कारतूस लेकर महिलाओं को धमकी दे रहा था।
वायरल वीडियो में अपराधी दो बार अलग-अलग महिलाओं को कारतूस दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
वीडियो बनाने वाले को भी दी धमकी वहीं इस दौरान एक व्यक्ति इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
हालांकि, वीडियो के आखिर में अपराधी वीडियो बनाने वाले को धमकी देता दिख रहा है।
उक्त व्यक्ति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस वहीं इस मामले को मुफस्सिल थाना के पुलिस ने बताया कि उन्हें इस मामले का वीडियो मिला है।
फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर अपराधी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपराधियों के बीच पुलिस का डर बरहाल जो भी हो, जिस तरीके से अपराधी बेगूसराय में खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और दोनों हाथ में हथियार लेकर खुलेआम सड़कों पर महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों के बीच खत्म हो चुका है।
Article Advertisement
Crime
‘मार दे-बऊ रे… मार दे-बऊ ओकरा…’ दोनों हाथ में कारतूस लेकर महिला को दी खुलेआम धमकी; वीडियो वायरल
‘मार दे-बऊ रे… मार दे-बऊ ओकरा…’ दोनों हाथ में कारतूस लेकर महिला को दी खुलेआम धमकी; वीडियो वायरल A Man Openly Threatened Woman Video Viral: बिहार के बेगूसराय का एक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दोनों हाथों में कारतूस लिए खुलेआम बीच सड़क पर एक महिला को धमकाते दिख रहा है। A

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
