गोली पर गोली दाग रहे शूटर लेकिन 24 घंटे से बेहोश नहीं हो रहा आदमखोर बाघ, ड्रोन से निगरानी, ऑपरेशन जारी बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के वीटीआर के वन प्रमंडल दो के हरनाटाड़ वनक्षेत्र में दो बार ट्रैकुलाइज करने के बाद भी आदमखोर बाघ पकड़ से दूर है।
बुधवार को बुजूर्ग किसान को अपना शिकार बनाने के बाद बाघ देर रात तक वनकर्मियों को छकाता रहा।
देर शाम उसे ट्रैकुलाइज कर घेर लिया गया था, लेकिन अंधेरे में वह ओझल हो गया।
इधर, ग्रामीणों में यह बात तेजी से फैल गई कि उसे पकड़ लिया गया है।
गुरुवार को भी दिनभर बाघ की तलाश जारी रही, अब ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है।
देवरिया तरूअनवा पंचायत के बरवा काला सरेह में बुधवार दोपहर सरेह में खेत की सोहनी कर रहे राम प्रसाद उड़ांव (60) को बाघ ने मार डाला था।
टीम ने बताया कि दवा का असर 30-40 मिनट ही रह पाता है।
ऐसे में वह गन्ने के खेत में ओझल हो गया।
उसके बाद ढूंढ़ने पर भी नहीं मिला।
ड्रोन कैमरे से बाघ की निगरानी की जा रही है।
बाघ को पकड़ने के लिए पांच वनक्षेत्रों के वनकर्मियों के साथ दो वन विभाग के पशु चिकित्सक मनोज कुमार टोनी, संजीव कुमार, दो बायोलॉजिस्ट, सौरभ कुमार, चंदन कुमार झा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरीय प्रबंधक डॉ. कमलेश कुमार मौर्या, वाल्मीकिनगर वनक्षेत्र अधिकारी रौबिन आनंद, चिउटाहा वनक्षेत्र अधिकारी, सुरेंद्र प्रसाद, लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या मे वनकर्मी व पुलिस टीम मौजूद रही।
रेस्क्यू के लिए ड्रौन कैमरा, चार पिंजरा, दो-दो ट्रैकुलाइजर गन, महाजाल, रेस्क्यू वैन शामिल हैं।
सरेह में दो-दो पिंजरे में बकरियों को रखा गया है ताकि बाघ भोजन की तलाश में बकरी पर हमला करे।
उस दौरान पिंजरा में वह कैद हो जाएगा।
Article Advertisement
Crime
गोली पर गोली दाग रहे शूटर लेकिन 24 घंटे से बेहोश नहीं हो रहा आदमखोर बाघ, ड्रोन से निगरानी, ऑपरेशन जारी
गोली पर गोली दाग रहे शूटर लेकिन 24 घंटे से बेहोश नहीं हो रहा आदमखोर बाघ, ड्रोन से निगरानी, ऑपरेशन जारी बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के वीटीआर के वन प्रमंडल दो के हरनाटाड़ वनक्षेत्र में दो बार ट्रैकुलाइज करने के बाद भी आदमखोर बाघ पकड़ से दूर है। बुधवार को बुजूर्ग किसान को अपना शिकार बनाने के बाद बा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
