अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSasaram News: भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने निकाला वॉकथॉनडुमरबना में 84 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार: भारत-नेपाल सीमा पर बांस की झाड़ियों के पास से SSB और पुलिस की ...Sasaram News : प्रोजेक्ट वीरगाथा 6.0: रोहतास बिहार में दूसरे स्थान परबिहार में MLC चुनाव जीते दोनों निर्दलीय अब भाजपा के साथ, विधान परिषद में अब कितना बदल गया गणित?Balrampur News: बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के एमए पाठ्यक्रम में शामिल हुआ हमार गांवBihar 1 November Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटे में 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; जानें IMD अलर्ट...बिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSasaram News: भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने निकाला वॉकथॉनडुमरबना में 84 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार: भारत-नेपाल सीमा पर बांस की झाड़ियों के पास से SSB और पुलिस की ...Sasaram News : प्रोजेक्ट वीरगाथा 6.0: रोहतास बिहार में दूसरे स्थान परबिहार में MLC चुनाव जीते दोनों निर्दलीय अब भाजपा के साथ, विधान परिषद में अब कितना बदल गया गणित?Balrampur News: बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के एमए पाठ्यक्रम में शामिल हुआ हमार गांवBihar 1 November Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटे में 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; जानें IMD अलर्ट...बिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर

Article Advertisement

Technology

Aadhaar PVC Card: घर मंगवाना है क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड? फॉलो करें ये Easy Steps

Aadhaar PVC Card: घर मंगवाना है क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड? फॉलो करें ये Easy Steps "आधार कार्ड" ये कितना जरूरी है? ये आप अच्छे से जानते हैं, लेकिन पीवीसी आधार कार्ड क्या है या कितना जरूरी है? इसके बारे में अभी भी कई लोग नहीं जानते हैं। आइए पीवीसी आधार कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं। &nbs

Aadhaar PVC Card: घर मंगवाना है क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड? फॉलो करें ये Easy Steps

Article Advertisement

Aadhaar PVC Card: घर मंगवाना है क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड? फॉलो करें ये Easy Steps "आधार कार्ड" ये कितना जरूरी है? ये आप अच्छे से जानते हैं, लेकिन पीवीसी आधार कार्ड क्या है या कितना जरूरी है? इसके बारे में अभी भी कई लोग नहीं जानते हैं। आइए पीवीसी आधार कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।   किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन करवाना हो, इसके लिए आधार कार्ड का होना और इसका अपडेट होना बेहद जरूरी है। इसे लेकर आए दिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यूजर्स को अलर्ट भी किया जाता है। आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है और इसे सुरक्षित रखा हम सभी की एक जिम्मेदारी भी है। अगर आपके पास प्रिंट वाला आधार कार्ड है तो इसे पानी से बचाए रखना एक बड़े टास्क से कम नहीं होता है। खासतौर पर अगर बरसात का मौसम हो और आपके लिए आधार को साथ रखना भी जरूरी हो, तो ऐसे में आप परेशान होने की बजाए लेटेस्ट आधार कार्ड को अपने घर मंगवा सकते हैं जो देखने में क्रेडिट कार्ड की तरह होता है। आइए जानते हैं कैसे और कहां से आप प्लास्टिक वाले या क्रेडिट कार्ड जैसे दिखने वाले आधार कार्ड को घर पर मंगवा सकते हैं। PVC Aadhaar की क्या है खासियत? प्रिंटिंग और लेमिनेशन की क्वालिटी प्रिंट आधार से बेहतर है। पानी में भी खराब नहीं हो सकेगा। पॉकेट में आराम से क्रेडिट कार्ड की तरह रखा जा सकेगा। एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आता है। PVC आधार कार्ड से क्यूआर कोड भी है। कितने रुपये का मिलेगा क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड? अगर आप भी क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके अलावा 50 रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद आपको पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड अपने घर बैठे मिल सकेगा। घर बैठे कैसे ऑर्डर करें Aadhaar PVC Card? सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट ( UIDAI ) पर जाएं। इसमें लॉगिन करने के बाद ‘My Aadhaar Section’ पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Order Aadhaar PVC Card’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद 12 अंकों का आधार संख्या दर्ज करें। आप चाहें तो 16 अंकों की वर्चुअल आईडी भी एंटर कर सकते हैं। इसके बाद सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड एंटर करना होगा। आधार लिंक फोन नंबर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके लिए Send OTP पर क्लिक करें। OTP एंटर करने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको PVC Card की प्रीव्यू कॉपी शो होगी। सभी जानकारी सही है या नहीं, ये देखने के बाद आगे बढ़ें। पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक कर 50 रुपये का भुगतान करें। इस तरह से आधार PVC Card ऑर्डर हो जाएगा और कुछ ही दिनों में आपके घर भेज दिया जाएगा। आमतौर पर एक सप्ताह या दो सप्ताह का समय लगता है, जिसके बाद आप तक पीवीसी आधार कार्ड भेज दिया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read