अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

India

भारत में 70 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम 84,332 मामले आए

भारत में 70 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम 84,332 मामले आए नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारत में कोविड-19 के रोज आने वाले नए मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख के आंकड़े से कम हैं और 70 दिन में सबसे कम 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों

भारत में 70 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम 84,332 मामले आए

Article Advertisement

भारत में 70 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम 84,332 मामले आए नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारत में कोविड-19 के रोज आने वाले नए मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख के आंकड़े से कम हैं और 70 दिन में सबसे कम 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,93,59,155 हो गए हैं। इस महामारी से 4,002 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,67,081 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 10,80,690 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.68 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.07 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिनों में सबसे कम हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 नमूनों की जांच की गयी। इसी के साथ अब तक कुल 37,42,42,384 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 19वें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 4.94 प्रतिशत हो गयी है। आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 30वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,79,11,384 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read