अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

आम आदमी पार्टी के ये चार लोकसभा प्रत्याशी लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा का चुनाव

आम आदमी पार्टी के ये चार लोकसभा प्रत्याशी लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा का चुनाव विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने लोकसभा के सात में से चार उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारेगी। टिकट के साथ इनकी

आम आदमी पार्टी के ये चार लोकसभा प्रत्याशी लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा का चुनाव

Article Advertisement

आम आदमी पार्टी के ये चार लोकसभा प्रत्याशी लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा का चुनाव विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने लोकसभा के सात में से चार उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारेगी।

Article Advertisement

टिकट के साथ इनकी विधानसभा सीटें भी लगभग तय हो चुकी है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से हरी झंडी भी मिल चुकी है। पार्टी सूत्रों की माने तो आम आदमी पार्टी चुनावों की घोषणा के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। लोकसभा चुनाव लड़ चुके सात में से जिन चार उम्मीदवारों का टिकट लगभग तय माना जा रहा है, उनमें राघव चड्ढा, आतिशी मार्लेना, दिलीप पांडेय और गुग्गन सिंह शामिल हैं। बाकी तीन लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को पार्टी विधानसभा टिकट नहीं देगी। इन चारों आप नेताओं की सीटें भी लगभग तय है, मगर आधिकारिक रूप से इसपर कोई नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन दबी जुबान से पार्टी नेता मान रहे हैं कि लोकसभा उम्मीदवारों को इस बार शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मैदान में उतारा जा रहा है। पार्टी का मानना है कि ये युवा चेहरे हैं, जिसका फायदा पार्टी को दूसरी सीटों पर भी मिलेगा। चुनाव घोषणा के बाद ही आएगी आप उम्मीदवारों की सूची : आम आदमी पार्टी के अंदर विधानसभा उम्मीदवारों की सूची को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पार्टी के अंदर इसे लेकर मंथन शुरू हो चुका है। पार्टी ने पहले कहा था कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में उम्मीदवारों की सूची जारी कर की जाएगी। अब पार्टी ने चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने का फैसला लिया है। सरकार के कामकाज पर चुनाव : पार्टी का कहना है कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चेहरे और सरकार के कामकाज पर चुनाव लड़ रहे है। इसलिए उम्मीदवारों की सूची देर से आने पर भी चुनाव नतीजों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read