अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

तेज आंधी ने बरपाया कहर, 150 से ज्यादा घर हुए तबाह

राज्य में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. जिससे लोगों को बहुत ही परेशानी हो रही है. वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में अचानक आई तेज आंधी ने कई घरों को बर्बाद कर दिया. देखते ही देखते पल भर में 150 से भी ज्यादा घर आंधी में उड़ गए, कई मकानों को गिरा दिया.   राज्य में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. जिससे

तेज आंधी ने बरपाया कहर, 150 से ज्यादा घर हुए तबाह

Article Advertisement

राज्य में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. जिससे लोगों को बहुत ही परेशानी हो रही है. वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में अचानक आई तेज आंधी ने कई घरों को बर्बाद कर दिया. देखते ही देखते पल भर में 150 से भी ज्यादा घर आंधी में उड़ गए, कई मकानों को गिरा दिया.   राज्य में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. जिससे लोगों को बहुत ही परेशानी हो रही है. वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में अचानक आई तेज आंधी ने कई घरों को बर्बाद कर दिया. देखते ही देखते पल भर में 150 से भी ज्यादा घर आंधी में उड़ गए, कई मकानों को गिरा दिया. जिससे कई लोग बेघर हो गए. घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र के राजखंड उत्तरी पंचायत की है. जहां कल देर शाम अचानक आंधी आ गई. जिसमें कई मकानों को तहस नहस कर दिया. कई घरों के छत उड़ गए. बताया जा रहा है कि लगभग 150 परिवार अब आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं. समुदायिक किचन का किया गया प्रबंध घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इस तेज आंधी में 12 से भी अधिक बिजली के पोल टूट गए हैं. जिससे अब लोगों को बिजली की भी परेशानी हो गई है. इस तेज आंधी में एक भी झोपड़ी और एस्बेट्स के मकान नहीं बचे हैं सभी घर तबाह हो गए. केवल कंक्रीट के मकान ही बचे हैं. जिससे गरीब परिवारों को बहुत परेशानी हो रही है. इस भीषण गर्मी में वो अब अपना दूसरा आशियाने ढूंढ रहे हैं. मौके पर राजस्व कर्मचारी गुरप्रीत सिंह भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. जिसके बाद इसे काफी भयावह बताया है. उन्होंने बताया कि बेघर हुए सभी लोगों के लिए प्राथमिक विद्यालय जोगिया में समुदायिक किचन का प्रबंध किया गया है. साथ ही उनके उनके नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है. जिसके बाद सभी को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read