Education
AAP का संगठनात्मक फेरबदल: जितेंद्र तोमर बने MP प्रभारी, कई राज्यों में नए नियुक्त
Published: 22/5/2025, 2:09:35 pm•11 views•Seemanchal Live
AAP का संगठनात्मक फेरबदल: जितेंद्र तोमर बने MP प्रभारी, कई राज्यों में नए नियुक्त आम आदमी पार्टी में बड़ा फेरबदल: जितेंद्र तोमर मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त, संगठन विस्तार पर फोकस आम आदमी पार्टी (AAP) ने देशभर में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संय

AAP का संगठनात्मक फेरबदल: जितेंद्र तोमर बने MP प्रभारी, कई राज्यों में नए नियुक्त आम आदमी पार्टी में बड़ा फेरबदल: जितेंद्र तोमर मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त, संगठन विस्तार पर फोकस आम आदमी पार्टी (AAP) ने देशभर में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं और दिल्ली के कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इनको मिली नई जिम्मेदारियाँ जितेंद्र तोमर को मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
राजेश गुप्ता को कर्नाटक , ऋतुराज गोविंद को हिमाचल प्रदेश और दिलीप पांडे को ओवरसीज कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महेंद्र यादव (उत्तराखंड), धीरज टोगस (राजस्थान), प्रकाश जरवाल (महाराष्ट्र), प्रियंका कक्कर (तेलंगाना), शैली ओबेरॉय (केरल), पंकज सिंह (तमिलनाडु), प्रकाश गौड़ (लद्दाख) को उनके-अपने राज्यों का प्रभारी बनाया गया है।
यूपी में दिलीप पांडे , विशेष रवि , अनिल झा और सुरेंद्र कुमार को सह प्रत्याशी के तौर पर उतारा गया है।
घनेंद्र भारद्वाज (उत्तराखंड) और विजय फुलेरा (हिमाचल प्रदेश) को भी ज़िम्मेदारी मिली है।
एमसीडी में गहराया संकट AAP इस समय दिल्ली नगर निगम (MCD) में गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही है।
पार्टी के 15 पार्षद वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल के नेतृत्व में इस्तीफा देकर एक नया राजनीतिक दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बना चुके हैं।
इन पार्षदों का आरोप है कि पार्टी नेतृत्व नगर निगम संचालन में नाकाम रहा और समन्वय की भारी कमी रही, जिसके चलते जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हो पाए।
पंजाब पर फोकस और छात्र विंग की शुरुआत दिल्ली में सियासी अस्थिरता के बावजूद अरविंद केजरीवाल का पूरा ध्यान पंजाब को पार्टी के नियंत्रण में बनाए रखने पर है।
पार्टी वहां सक्रियता से काम कर रही है।
इसके साथ ही केजरीवाल ने स्टूडेंट विंग की भी स्थापना की है ताकि युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके और राष्ट्रीय स्तर पर एक नया राजनीतिक आधार तैयार किया जा सके।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



