अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सहरसा : पुराना वार्ड सात में नाला अधिक पर सफाई का अभाव

सहरसा : पुराना वार्ड सात में नाला अधिक पर सफाई का अभाव नगर निगम के पुराने वार्ड 7 में नाला ही नाला है पर सफाई का घोर अभाव है। नाला की सफाई नहीं होने से जलजनिकासी की समस्या आम रहती है। इस बार पुराने वार्ड 7 अब नया वार्ड संख्या 38 बन गया है। इस पुराने वार्ड में इस बार वार्ड एक्कीस के कुछ आबादी को जोड़क

सहरसा : पुराना वार्ड सात में नाला अधिक पर सफाई का अभाव

Article Advertisement

सहरसा : पुराना वार्ड सात में नाला अधिक पर सफाई का अभाव नगर निगम के पुराने वार्ड 7 में नाला ही नाला है पर सफाई का घोर अभाव है। नाला की सफाई नहीं होने से जलजनिकासी की समस्या आम रहती है। इस बार पुराने वार्ड 7 अब नया वार्ड संख्या 38 बन गया है।

Article Advertisement

इस पुराने वार्ड में इस बार वार्ड एक्कीस के कुछ आबादी को जोड़कर नया वार्ड बनाया गया है। जिससे महावीर चौक, धर्मशाला रोड आदि भी अब नये वार्ड में आ गये है। आबादी के बढ़ने से अब इस वार्ड की जनसंख्या 4381 हो गई है। पुराना वार्ड सात अब नया वार्ड अड़तीस अभी सामान्य वर्ग में आरक्षित है। इस बार के आरक्षण पर लोगोंे की नजर टिकी है। पिछली बार पांच प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ा। इस वार्ड में नाला, सड़क, साफ सफाई, नलजल सहित कई समस्या अभी भी है। खासकर इस वार्ड में दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े नाला है। नाला की नियमित सफाई नहीं होने से नाला जाम रहती है। जिससे लोगों को खासे परेशानी होती है। मुख्य मार्ग पर जमा रहता कचरा : मोहल्ले में साफ सफाई की कमी है। मुख्य मार्ग पर कचरा जमा रहता है। नियमित उठाव नहीं होने पर लोगों को परेशानी होती है। खासकर डा कलाम गली के मुख्य गेट पर कचरा जमा स्थल बना दिया गया है। कचरा उठाव नहीं होने से पूरा कचरा फैल जाता है। जिससे लोगों को गली के अंदर आने जाने में भी खासे दिक्कतें होती है। अन्य जगहों पर सही से सफाई नहीं होने से कूड़ा कचरा लगा रहता है। हालांकि वार्ड पार्षद के द्वारा सफाई की व्यवस्था कराई जाती है। लेकिन सफाई कर्मी के कमी के कारण अधिकतर जगहों पर सफाई नहीं के बराबर होती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read