अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई।

Article Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,397 की कमी आई है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 19,98,715 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 44,20,21,954 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 1.91 प्रतिशत है जो पिछले 26 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.10 प्रतिशत है। अब तक कुल 3,02,27,792 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत | Seemanchal Live