अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

अधिकारियों ने मानव शृंखला को सफल बनाने का संदेश

अधिकारियों ने मानव शृंखला को सफल बनाने का संदेश मानव शृंखला के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय की अगुवाई में शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रम को किया। कार्यालय खुलने के कुछ ही देर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने महिला पर्यवेक्षक एवं प्रशासनिक अधि

अधिकारियों ने मानव शृंखला को सफल बनाने का संदेश

Article Advertisement

अधिकारियों ने मानव शृंखला को सफल बनाने का संदेश मानव शृंखला के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय की अगुवाई में शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रम को किया। कार्यालय खुलने के कुछ ही देर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने महिला पर्यवेक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी के अगुवाई में मानव श्रृंखला को लेकर रैली निकाली।

Article Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेम सागर ने मानव शृंखला के सफल आयोजन को लेकर बड़ा सा बैलून अनुमंडल मुख्यालय के क्रीड़ा मैदान से उड़ाए। इससे पूर्व आंगनवाड़ी सेविका एवं जीविका की दीदियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न सड़कों पर रैली निकालते हुए भ्रमण की तथा सामाजिक कुरीति बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के साथ-साथ नशा मुक्ति एवं जन जीवन हरियाली जैसे कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ महिलाएं गगनभेदी नारे लगाती रही। वहीं कैंडल मार्च के द्वारा अधिकारियों ने लोगों से मानव शृंखला में भाग लेने की अपील की। रैली के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता मो. शाहजहां, एसडीपीओ प्रेम सागर, बीडीओ रवि रंजन, सीओअमर कुमार चौधरी, कार्यक्रम पदाधिकारी मो. अनवर कलीम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो. इमदादुल हक के अलावा भारी संख्या में कर्मी मौजूद थे। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read