अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

प्रशासन और समिति ने शुरू की घाटों की सफाई

प्रशासन और समिति ने शुरू की घाटों की सफाई नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में छठ को लेकर स्थानीय समितियों व प्रशासन ने छठ घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। शहर के तकरीबन छोटे-बड़े तीस पोखरों की सफाई का काम नगर परिषद के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। दो फेज में काम चालू किया गया है। दिवाली

प्रशासन और समिति ने शुरू की घाटों की सफाई

Article Advertisement

प्रशासन और समिति ने शुरू की घाटों की सफाई नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में छठ को लेकर स्थानीय समितियों व प्रशासन ने छठ घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। शहर के तकरीबन छोटे-बड़े तीस पोखरों की सफाई का काम नगर परिषद के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।

Article Advertisement

दो फेज में काम चालू किया गया है। दिवाली से पूर्व सभी पोखरों में उगे झाड़ व जंगल की सफाई की जा रही है। दिवाली के बाद सभी पोखरों में जाल डालकर सफाई की जाएगी। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर व चूना डाला जाएगा। मत्स्यगंधा झील में दो दिनों से साफ सफाई का काम जारी है। कहरा कुटी तालाब की भी सफाई की जा रही है। वहीं जायसवाल पोखर की सफाई का काम हो चुका है। आरएम कॉलेज पोखर की सफाई जारी है। मसोमात पोखर में जाल डालने का काम बाकी है,जबकि पासवान टोला स्थित पोखर की भी सफाई की जा रही है। सतपोखरिया में भी जाल डालने का काम बाकी है। नंदन सिंह पोखर, सहरसा बस्ती पोखर सहित अन्य पोखर में साफ सफाई की गई है। शहर के पूरब बाजार स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में जायसवाल पोखर में सफाई की गयी। वार्ड पार्षद के संयोजन में स्थानीय युवाओं व नप के सफाई कर्मी तालाब में उगे झाड़ जंगल की साफ-सफाई की। कुछ लोग अपने-अपने घरों के छत पर भी तालाब का शक्ल बनाकर अर्घ्य देते हैं। इसके लिए कई लोग छत के ऊपर तालाब बनाना शुरू कर दिये हैं। छठ घाटों तक जाने और आने में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए विभिन्न तालाब पथों की सफाई व रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read