अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

एएफसी महिला एशिया कप के लोगो का अनावरण

एएफसी महिला एशिया कप के लोगो का अनावरण दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) भारत में अगले साल होने वाले महिला एशिया कप के लोगो का एशियाई फुटबॉल परिसंघ और स्थानीय आयोजन समिति ने मंगलवार को अनावरण किया । टूर्नामेंट मुंबई और पुणे में 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जायेगा । इसमें 12 टीमें भाग लेंगी जो पिछली बार से

एएफसी महिला एशिया कप के लोगो का अनावरण

Article Advertisement

एएफसी महिला एशिया कप के लोगो का अनावरण दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) भारत में अगले साल होने वाले महिला एशिया कप के लोगो का एशियाई फुटबॉल परिसंघ और स्थानीय आयोजन समिति ने मंगलवार को अनावरण किया । टूर्नामेंट मुंबई और पुणे में 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जायेगा ।

Article Advertisement

इसमें 12 टीमें भाग लेंगी जो पिछली बार से चार अधिक है । इसके अलावा एशियाई महिला फुटबॉल के इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल चरण शामिल होगा । एएफसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ एशियाई फुटबॉल प्रशंसकों और टूर्नामेंट के बीच संबंध बनाने के लिये एशिया कप 2022 का लोगो जॉर्डन में 2018 में हुए टूर्नामेंट के मूल लोगो से ही लिया गया है । इसमें टूर्नामेंट की ट्रॉफी मध्य में है और आसपास एक चक्कर बनाया गया है जो प्रतिभागी देशों के ध्वज के रंगों और उन स्टेडियमों से प्रेरित है जहां यह टूर्नामेंट खेला जाना है ।’’ इसमें स्थानीय पुट डालने के लिये मेजबान महाराष्ट्र की आदिवासी कला ‘वारली ’ का प्रयोग किया गया है । लाल और मैरून रंगों का इस्तेमाल भी किया गया है । लोगो में रजत रंग का प्रयोग भारत में चांदी के गहनों के महत्व और उनकी खूबसूरती को इंगित करता है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read