AFG vs NZ: नोएडा स्टेडियम पर फूट पड़ा अफगानिस्तान का गुस्सा, टॉस के बगैर फिर रद्द हुआ मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी टॉस नहीं हो सका।
मैदान पर पानी भरने के कारण तीसरे दिन का भी खेल रद्द कर दिया गया।
AFG vs NZ Test Match Day 3 Update: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका।
मैदान पर पानी भरने के कारण आज भी बिना टॉस के मैच को रद्द कर दिया गया।
इससे पहले भी दो दिन स्टेडियम में गीली आउटफील्ड के चलते मैच को रद्द करना पड़ा था।
इस बीच मैदान की बदइंतजामी के भी मामले सामने आए हैं, जिसपर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्रबंधन का गुस्सा फूट पड़ा है।
पंखे से सुखाए मैदान, वॉशरूम के पानी से धोए बर्तन ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में बदइंतजामी के भी आरोप लग रहे हैं।
एक दिन पहले ही वहां पर पंखे से मैदान को सुखाया जा रहा था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
अफगानिस्तान टीम के प्रबंधन ने आरोप लगाया कि मैदान को सुखाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।
वहीं, वॉशरूम के पानी बर्तन धोए जा रहे हैं।
स्टेडियम के कैटरिंग स्टॉफ को वॉशरूम के पानी से बर्तन धोते हुए देखा भी गया।
ऐसे में खिलाड़ियों से लेकर अफगानिस्तान टीम के प्रबंधन ने इस मैदान पर वापस कभी नहीं आने की बात कही।
स्टेडियम पर लग चुका है प्रतिबंध ग्रेटर नोएडा के इस स्टेडियम में मार्च 2017 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला गया था।
तब अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच वनडे क्रिकेट सीरीज खेली गई थी।
इसी साल के आखिर में यानी सितंबर 2017 में कॉर्पोरेट मुकाबलों में मैच फिक्सिंग के मामले सामने आए थे, तब BCCI ने इस स्टेडियम को प्रतिबंधित कर दिया था।
फिलहाल, ये प्रतिबंध हटा दिया गया है।
एकमात्र टेस्ट मैच के लिए घोषित टीमें न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उपकप्तान), डेरिल मिचेल, विल ओरूर्क, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सीयर्स, केन विलियमसन और विल यंग।
अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल व अफसर जजई (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह ओमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद और खलील अहमद।
Article Advertisement
Sports
AFG vs NZ: नोएडा स्टेडियम पर फूट पड़ा अफगानिस्तान का गुस्सा, टॉस के बगैर फिर रद्द हुआ मैच
AFG vs NZ: नोएडा स्टेडियम पर फूट पड़ा अफगानिस्तान का गुस्सा, टॉस के बगैर फिर रद्द हुआ मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी टॉस नहीं हो सका। मैदान पर पानी भरने के कारण तीसरे दिन का भी खेल रद्द कर दिया गया। AFG vs NZ Test Match Day 3 Up

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6019 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6019 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
