अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

अफगानिस्तान राजधानी काबुल में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट पर हुई भारी हवाई फायरिंग

  अफगानिस्तान राजधानी काबुल में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट पर हुई भारी हवाई फायरिंग प्रदीप कुमार नायक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम भारी हवाई फायरिंग होने की खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तालिबानी लड़ाकों ने एयरपोर्ट पर जमा भीड़ को तितर-बितर करने के लि

अफगानिस्तान राजधानी काबुल में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट पर हुई भारी हवाई फायरिंग

Article Advertisement

  अफगानिस्तान राजधानी काबुल में बिगड़े हालात, एयरपोर्ट पर हुई भारी हवाई फायरिंग प्रदीप कुमार नायक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम भारी हवाई फायरिंग होने की खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तालिबानी लड़ाकों ने एयरपोर्ट पर जमा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए यह फायरिंग की।

Article Advertisement

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। देश में तालिबान का शासन स्थापित होने के बाद पहले से ही तनाव और डर के माहौल में जी रहे काबुल निवासी इस घटना के बाद और भयभीत हो गए हैं। तालिबान के डर से अफगानिस्तान निवासी कैसे भी देश छोड़ देने की फिराक में हैं और इसके चलते एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो रही है। उल्लेखनीय है कि तालिबान ने 20 साल बाद एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता हासिल की है। इससे पहले 19 अगस्त को अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जुटे अफगानियों पर भी तालिबान ने गोलियां बरसा दी थीं। इस दौरान दो लोगों की जान चली गई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read