अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

बछवाड़ा में एक बार फिर सेंधमारी कर साढ़े चार लाख का सोना लेकर चोर हुआ चंपत

  बछवाड़ा में एक बार फिर सेंधमारी कर साढ़े चार लाख का सोना लेकर चोर हुआ चंपत बछवाड़ा में इन दिनों स्वर्ण व्यवसाईयों समेत अन्य दुकानदार चोरों डकैतों एवं सेंधमारों के निशाने पर है। लगातार हो रही चोरी डकैती व सेंधमारी घटनाओं नें व्यवसायिक समुदाय को पुरी तरह हिला कर रख दिया है। अभी हाल हीं में हुए

बछवाड़ा में एक बार फिर सेंधमारी कर साढ़े चार लाख का सोना लेकर चोर हुआ चंपत

Article Advertisement

  बछवाड़ा में एक बार फिर सेंधमारी कर साढ़े चार लाख का सोना लेकर चोर हुआ चंपत बछवाड़ा में इन दिनों स्वर्ण व्यवसाईयों समेत अन्य दुकानदार चोरों डकैतों एवं सेंधमारों के निशाने पर है। लगातार हो रही चोरी डकैती व सेंधमारी घटनाओं नें व्यवसायिक समुदाय को पुरी तरह हिला कर रख दिया है।

Article Advertisement

अभी हाल हीं में हुए स्वर्ण व्यवसाई के यहां डकैती की घटना घटित हुए हफ्ते भर भी नहीं गुजरे हैं, कि एक बार फिर थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के सरायनूर नगर चौक स्थित सिफत फैन्सी ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देकर स्थानीय पुलिस के सामने एक और नई चुनौती खड़ी कर दिया है। चोरों ने ज्वेलरी दुकान में सेंघमारी कर करीब 4 लाख 40 हजार रुपये कीमत का जेबरात समेत 24 हजार रुपया नगद चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ज्वेलरी विक्रेता मो शाहिद ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की शिकायत किया है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि प्रत्येक दिन की तरह 10 जनवरी सोमवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया। और मंगलवार को जब दुकान पहुंचकर पुनः दुकान खोला तो दुकान के अन्दर का नजारा देखते ही वह हक्का बक्का रह गया। सभी समान इधर उधर बिखरे पड़े थे। दुकान में बिखरे हुए सामानों देख दुकानदार रोने चिल्लाने लगा। रोने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी जमा हो गये। आसपास के दुकानदारों ने जब मेरे दुकान के चारों ओर देखा तो दूकान पीछे कब्रिस्तान की ओर से सेंधमारी किया हुआ था। चोर पीछे से सेंधमारी कर दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखा सोने व चांदी का बना जेवर जो लगभग चार लाख चालीस हजार व 24 हजार रुपया नगद लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने घटना की सूचना मोबाइल पर बछवाड़ा थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गयी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि सरायनूर नगर चौक पर सेंधमारी कर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना प्राप्त हुई है।मामले की जांच की जा रही है जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जायगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read