अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया दो पक्षो के बीच जमीन विवाद में पुलिस द्वारा पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के महिलाओं द्वारा बरियाही बाजार में गुरुवार को सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को जाम कर करीब एक घण्टा तक आवागमन बाधित कर दिया गया। सड़क जाम किए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। कई छोटे

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया

Article Advertisement

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया दो पक्षो के बीच जमीन विवाद में पुलिस द्वारा पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के महिलाओं द्वारा बरियाही बाजार में गुरुवार को सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को जाम कर करीब एक घण्टा तक आवागमन बाधित कर दिया गया।

Article Advertisement

सड़क जाम किए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। कई छोटे वाहन के चालक वापस हो अन्य मार्ग से गन्तव्य स्थान की ओर गए। इस कारण राहगीरों को काफी कठिनाई हुई। दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में भी सड़क जाम किए जाने से राहगीर हतप्रभ थे। सड़क बांस बल्ला लगा तथा टायर जला सड़क जाम कर बिरोध व्यक्त कर रही एक पक्ष के महिलाओं ने बताया कि आवासीय घर के समीप जमीन में 5 कट्ठा 12 धुर स्व.गंगा साह, 2 कट्ठा 11 धुर भोला साह तथा हीरा मुखिया के नाम जमींदार द्वारा बहुत पहले केवाला है। लेकिन इन लोगों के जमीन मापी करवाए बगैर अंत मे केवाला लिए अन्य पक्ष द्वारा जमीन की घेराबंदी करवाया जा रहा है। जमीन पर 144 लगवाने के लिए कोर्ट में आवेदन दे थाना में 3 नवम्बर को नोटिस जमा करवाया गया। लेकिन बनगांव थाना पुलिस द्वारा अभी तक रिपोर्ट भी नहीं किया गया है। विपक्षी द्वारा कार्य रुकवाने के लिए थाना जा आग्रह करने पर करवाई करने के बदले शिकायत कर्ता को ही धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा एक पक्ष को लाभ पहुंचाने की आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर रहे लोग स्थल पर एसपी को आने की मांग पर अड़े थे। बनगांव थानाध्यक्ष राम इकवाल पासवान ने बताया कि अंचल अमीन द्वारा पंकज गुप्ता का जमीन मापी किया गया है।इसके बाद जमीन पर कार्य करवाया जा रहा है। स्थल पर पहुचे बनगांव पुलिस द्वारा विरोध ब्यक्त कर रहे लोगों को मोबाइल पर एसपी से बात करवाने के बाद सड़क जाम हटाया गया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read