अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

आगरा में युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

आगरा में युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत आगरा, एक अगस्त (भाषा) आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत गांव बहरामपुर में गत शनिवार को दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला तालाब का पानी ओवरफ्लो होने पर मेड़ टूटने से खेत में निक

आगरा में युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Article Advertisement

आगरा में युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत आगरा, एक अगस्त (भाषा) आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत गांव बहरामपुर में गत शनिवार को दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला तालाब का पानी ओवरफ्लो होने पर मेड़ टूटने से खेत में निकल रहे पानी को लेकर था।

Article Advertisement

दरअसल, तलाब के पास में ही सुमित परमार का खेत है। तालाब के पानी से खेत की मेड़ टूट गयी थी। शनिवार सायं साढ़े सात बजे सुमित खेत पर पहुंचा और अपने खेत को जलमग्र देखा। उसमें मछलियां भी पड़ी हुई थीं। इसको लेकर सुमित ने आपत्ति जताई तो उसका गांव के ही भोला से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गयी। इसी बीच भोला का बेटा आदित्य घर से लाइसेंसी बन्दूक लेकर आया। उसने सुमित को गोली मार दी। गोली सुमित के जबड़े में लगी। इस संबंध में रविवार को थाना खंदौली इंसपेक्टर अरविंद निर्वाल ने बताया कि घायल सुमित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गयी। हत्यारोपी फरार हैं। आरोपियों के घर पर पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read