अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

आगरा में रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत

आगरा में रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत आगरा, 11 नवंबर (भाषा) जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव रीछापुरा में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के रोटावेटर पर बैठा किसान अचानक उसमें फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रीछापुरा गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ दरोगा (40) बुधवार देर शाम गांव

आगरा में रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत

Article Advertisement

आगरा में रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत आगरा, 11 नवंबर (भाषा) जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव रीछापुरा में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के रोटावेटर पर बैठा किसान अचानक उसमें फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रीछापुरा गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ दरोगा (40) बुधवार देर शाम गांव के ही रोटावेटर से खेत की जुताई करा रहा था।

Article Advertisement

जुताई के दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर पर बैठा था और अचानक झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसान रोटावेटर में फंस गया और उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर घायल अवस्था में सिंह को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जैतपुर के निरीक्षक विपिन गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने मृतक किसान का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read