अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

आगरा में टेम्पो पलटने से एक की मौत, कई घायल

आगरा में टेम्पो पलटने से एक की मौत, कई घायल आगरा, पांच सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक टेम्पो के पलटने से उसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेम्पो श्रद्धालुओं को लेकर कागारौल थाना क्षेत्र के गांव

आगरा में टेम्पो पलटने से एक की मौत, कई घायल

Article Advertisement

आगरा में टेम्पो पलटने से एक की मौत, कई घायल आगरा, पांच सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक टेम्पो के पलटने से उसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेम्पो श्रद्धालुओं को लेकर कागारौल थाना क्षेत्र के गांव दिगरौता की ओर जा रहा था तभी महुअर पुल पर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।

Article Advertisement

थाना मलपुरा के निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि हादसे में बसंती देवी की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोग जख्मी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार मनोज की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मनोज अपनी बाइक से सत्संग में शामिल होने जा रहा था तभी कराहरा और नगला सिकरवार के बीच उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read